lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

    रायपुर,

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ समापन समारोह में पहुंचे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, सांसद कांकेर भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सहित महापौर संजय पांडे और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी केन्द्रीय गृह मंत्री का अभिवादन करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा मौजूद रहे।

  • CG : रिटायर्ड लेक्चरर से विभागीय वसूली का आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने दी राहत …

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी के रिटायरमेंट होने के छह माह बाद सामान्य भविष्य निधि (GPF) की राशि से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जा सकती। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने एक रिटायर्ड लेक्चरर को राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी वसूली आदेश को निरस्त कर दिया।

    दरअसल, मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी लक्ष्मीनारायण तिवारी से जुड़ा है। वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ससहा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ थे। लक्ष्मीनारायण तिवारी 31 जनवरी 2011 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर रिटायरमेंट हुए थे। रिटायरमेंट के करीब 12 साल बाद महालेखाकार कार्यालय रायपुर ने उनके GPF खाते में ऋणात्मक शेष दर्शाते हुए उनके खिलाफ वसूली आदेश जारी कर दिया। इस आदेश से परेशान होकर लक्ष्मीनारायण तिवारी ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय और ऋषभदेव साहू के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर वसूली आदेश को चुनौती दी।

    याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय ने कोर्ट में तर्क दिया। उन्होंने कहा कि जबलपुर हाईकोर्ट के रामनारायण शर्मा बनाम मध्यप्रदेश राज्य मामले में यह स्पष्ट किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के डीआर मंडावी बनाम छत्तीसगढ़ शासन और हृदयनारायण शुक्ला बनाम छत्तीसगढ़ शासन मामलों में भी यही बात कही गई है। इन फैसलों में कहा गया है कि शासकीय कर्मचारी के रिटायरमेंट के 6 माह के भीतर ही देयकों की वसूली की जा सकती है। इसके बाद वसूली करना नियमों के खिलाफ है।

  • CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी …

    एमसीबी : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रदेश में संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब अधिक समय तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल  https://eklavya.cg.nic.in/  के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

    पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 निर्धारित थी जिसे बढ़ाकर अब 11 फरवरी 2026 कर दिया गया है। वहीं ऑनलाइन भरे गए आवेदन में त्रुटि सुधार की अवधि भी संशोधित की गई है जो अब 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक रहेगी। प्रवेश परीक्षा की तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। विभाग ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई तिथि का लाभ उठाते हुए समय पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें।

  • CG : शासकीय हाई स्कूल कंजिया में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, छात्रों को मिला समग्र स्वास्थ्य का संदेश …

    एमसीबी : स्वास्थ्य विभाग जनकपुर के तत्वावधान में विगत 06 फरवरी 2026 को शासकीय हाई स्कूल कंजिया में एक प्रभावशाली एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

    मानसिक स्वास्थ्य, आयुष एवं नेत्र सुरक्षा पर विशेष फोकस
    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। आयुष चिकित्सा के अंतर्गत जीवनशैली सुधार, प्राकृतिक उपचार पद्धतियों और रोगों से बचाव के सरल तरीकों पर प्रकाश डाला गया। वहीं बाल नेत्र सुरक्षा के तहत बच्चों की आंखों की जांच की गई और डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव के सुझाव दिए गए।

    विशेषज्ञों की सहभागिता से कार्यक्रम को मिली मजबूती
    इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. रमन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया गया। आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिवपाल सिंह ने विद्यार्थियों को आयुष एवं प्राकृतिक चिकित्सा के लाभों से अवगत कराया। विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक सुलेमान खान ने आयोजन एवं प्रबंधन में सक्रिय सहभागिता निभाई। नेत्र सहायक अधिकारी आर. एस. चेचाम द्वारा विद्यार्थियों की आंखों की सूक्ष्म जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

    ग्रामीण बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की सशक्त पहल
    कार्यक्रम को लेकर स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित रहा, बल्कि विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देने में भी सफल सिद्ध हुआ।

  • CG : दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण

    ‘साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम

    रायपुर, रायपुर साहित्य महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का दूरदर्शन पर प्रसारण कल 10 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह विशेष कार्यक्रम ‘साहित्य पर्व’ शीर्षक से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा।

    कार्यक्रम का प्रसारण 10, 12, 15, 17, 19 एवं 22 फरवरी को शाम 3.30 बजे किया जाएगा। दर्शक इस कार्यक्रम को टाटा प्ले चैनल नंबर 1174, डीडी फ्री डिश तथा डीडी छत्तीसगढ़ चैनल पर पूरे देश में देख सकेंगे।

    इसके अलावा यह कार्यक्रम डीडी छत्तीसगढ़ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। मोबाइल उपयोगकर्ता इसे ‘WAVES’ एप के माध्यम से भी देख सकते हैं, जिसे एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    ‘साहित्य पर्व’ का निर्माण जनसंपर्क विभाग के सहयोग से इरा फिल्म्स द्वारा किया गया है। इस प्रसारण के माध्यम से रायपुर साहित्य महोत्सव के प्रमुख सत्रों, चर्चाओं और साहित्यिक प्रस्तुतियों को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

  • CG : जिला में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सत्र 2025-26 मेहमान प्रवक्ता हेतु आवेदन 11 फरवरी तक…

    सूरजपुर । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सूरजपुर के नोडल क्षेत्र के अंतर्गत जिला सूरजपुर में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारी के स्वीकृत पदों के रिक्त पदों के विरुद्ध व्यवसायो/विषयों के लिये प्रशिक्षण सत्र 2025-26 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चर) हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। जिसमें कोपा (कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) हेतु 01 पद, प्लंबर हेतु 01 पद एवं विद्युत कार हेतु 01 पद कुल 03 पद रिक्त हैं।

    आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी अपरान्ह 5:30 बजे तक है। आवेदको द्वारा स्पीड पोस्ट,पंजीकृत डाक, स्वयं नोडल आईटीआई सूरजपुर में उपस्थित होकर जमा कर सकते है। निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त/जमा आवेदनो पर विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी हेतु रोजगार और नियोजन के आगामी अंक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सूरजपुर की सूचना पटल (नोटिस बोर्ड) पर देख सकते हैं एवं सूरजपुर के एन.आई.सी. के वेबसाईट Surajpur.nic.in से डाउनलोड कर सकतें हैं।

  • CG : सुबह कमरे से नहीं निकली बेटी, फंदे में लटक रही थी लाश …

    बिलासपुर. पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जब उनके घर की बेटी की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली. मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन निवासी सुखीराम पटेल की 17 वर्षीय बेटी ईश्वरी पटेल की लाश रविवार की सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है. परिजनों के अनुसार सभी रात में खाना खाकर सो गए थे. सुबह 6 बजे जब परिजन सो कर उठे तो बेटी ईश्वरी का कमरा बंद था.

    परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन कोई हलचल नही हुई तो खिड़की तोड़कर अंदर झांकते ही उनके होश उड़ गए. उनकी बेटी ईश्वरी पंखे में फांसी के फंदे पर झूल रही थी. जिससे पूरे परिवार में चींख पुकार मच गई. घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया. वही मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. फिलहाल युवती ने आत्महत्या क्यो की इसकी जानकारी सामने नही आई है. परिजनों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही होने की जानकारी पुलिस को दी है.

  • CG : जनगणना कार्य के लिए कर्मचारी उपलब्ध कराने 25 फ़रवरी तक प्रस्ताव…

    सारंगढ़- बिलाईगढ़ । भारत की जनगणना-2027 कार्य के लिए जिला कार्यालय सारंगढ़- बिलाईगढ़, समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में 15 तकनीकी सहायक एवं 01 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) कार्मिक की माह-जनवरी 2026 से जून-2027 तक कुल 18 माह की अवधि के लिए एजेन्सी के माध्यम से नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु इच्छुक पंजीकृत फर्मों, प्लेसमेंट एजेंसी, लेबर सप्लायर, कांट्रेक्टर, रजिस्टर्ड एनजीओ से जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर 25 फ़रवरी 2026 तक आमंत्रित हैं।

    प्राप्त निविदा 26 फ़रवरी 2026 को दोपहर 02 खोला जायेगा। निविदा की शर्ते, प्रारूप आदि विस्तृत जानकारी के लिए जेम पोर्टल, जिले की वेबसाईट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in एवं जिला कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।

  • CG : युवक ने पशुओं पर टंगिया से किया हमला, 4 घायल …

    जगदलपुर। जिले में नानगूर तहसील के काकरवाड़ा गांव में गौवंश पर क्रूरता की घटना एक बार फिर सामने आई है। गांव के रूपेश बघेल पर चारा चरने गए मवेशियों पर टंगिया से हमला करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इस हमले में 4 मवेशी घायल हो गए हैं। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।

    ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक धर्मांतरित समुदाय से है। उसने जान-बूझकर मवेशियों को चोट पहुंचाई। ग्रामीण रामनाथ निषाद, धनसिंह, देवीसिंह, विजय समेत अन्य ने मामले में नानगूर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने कहा कि हमले में 4 मवेशी घायल हुए हैं। एक गाय का पैर टूट गया है, जबकि एक बछड़े के पैर में गहरी चोट आई है। एक बछड़े की पूंछ ही काट दी गई, जिससे बेहद ज्यादा रक्तस्राव हुआ।

  • CG : रायपुर से खरीदा सट्टे का आईडी, कवर्धा में पैसा लगवाते सटोरिया गिरफ्तार …

    कवर्धा। प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा एप ‘महादेव’ पर पुलिस की पहरेदारी के बीच उसके विकल्प बाजार में आने लगे हैं, जिनमें से एक नाम ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ है, जिसके जरिए जिले में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सट्टा किंग राजा सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टे की शिकायतों के बाद की गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि रायपुर निवासी अनीश खान के इशारे पर आरोपी राजा सरदार ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा था. हालांकि,

    इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अनीश खान और उसका सहयोगी स्वयमं खुराना फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नामक प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे. नेटवर्क के तहत 70 से 80 ऑनलाइन आईडी बांटी जा चुकी थीं, जिनके माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अहम इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए हैं.

    बताया जा रहा है कि राजा सरदार पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े कई बड़े नामों के उजागर होने की संभावना है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क और इससे जुड़े आरोपियों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोहों में हड़कंप मच गया है.

  • CG : शराब दुकान के पास गांजा बेचते युवक गिरफ्तार …

    दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना पुलिस ने तितुरडीह इलाके में कार्रवाई करते हुए गांजा बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 30 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी के पास से 2200 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, 8 फरवरी रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना शराब दुकान के पास तितुरडीह क्षेत्र में एक व्यक्ति सफेद-हरे रंग के झोले में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर मोहन नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया।

    पुलिस टीम जब सरकारी वाहन से मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति झोला लेकर खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम गोपाल नाग (38), निवासी वार्ड-19 तितुरडीह, मस्जिद के पास बताया।

    तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से दो पैकेट बरामद किए गए, जो पारदर्शी सेलो टेप से लिपटे हुए थे। जांच करने पर दोनों पैकेटों में गांजा भरा हुआ पाया गया। इसके अलावा आरोपी की पेंट की जेब से 2200 रुपए नकद भी बरामद हुए।

  • CG : छत्तीसगढ़ शासन की क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2025–26 के लिए पात्र खिलाड़ियों से खेलवृत्ति प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए…

    कोण्डागांव । छत्तीसगढ़ शासन की क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025–26 के लिए पात्र खिलाड़ियों से खेलवृत्ति प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सहयोग प्रदान करना है।

    योजना के अंतर्गत ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति दी जाएगी। वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ियों को क्रमशः 75 हजार, 50 हजार एवं 40 हजार रुपये, जूनियर वर्ग को 60 हजार, 40 हजार एवं 30 हजार रुपये तथा सब-जूनियर वर्ग को 50 हजार, 25 हजार एवं 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

    योजना का लाभ केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मिलेगा जिन्होंने संबंधित प्रतियोगिता में वास्तव में भाग लिया हो, जिसका प्रमाण संबंधित खेल संघ द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है। खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए तथा प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया होना अनिवार्य है।

    एक वित्तीय वर्ष में खिलाड़ी को केवल एक बार ही खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। यदि खिलाड़ी ने एक से अधिक वर्गों में उपलब्धि प्राप्त की है तो उसकी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। खेलवृत्ति अधिकतम 25 वर्ष आयु तक के खिलाड़ियों को देय होगी।

    वर्ष 2024–25 में अर्जित उपलब्धियों के आधार पर पात्रता निर्धारित की जाएगी। आवेदन पत्र संबंधित प्रमाण पत्रों सहित कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कोण्डागांव/संचालनालय में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रारूप विभागीय वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

  • CG : जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित है बस्तर पण्डुम…

    रायपुर । बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह 9 फरवरी को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

    ‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव‘ के ध्येय वाक्य के साथ मनाया जा रहा यह आयोजन बस्तर की माटी की खुशबू और यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस गरिमामयी समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से लालबाग मैदान जगदलपुर में निर्धारित है।

  • CG : ‘बिहान’ से मिली आत्मनिर्भरता की राह

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ परियोजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राटिकरा की निवासी मनमेश्वरी ने इस योजना से जुड़कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर महिला उद्यमिता की प्रेरक कहानी रची है।

    अल्पना स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य मनमेश्वरी ने आर्थिक तंगी के बीच ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत समूह से ऋण लेकर अपने गांव में धान कुटाई मशीन स्थापित की। प्रारंभ में ऋण चुकाने को लेकर उन्हें आशंका थी, लेकिन निरंतर परिश्रम और कार्य के प्रति समर्पण से मशीन संचालन सफल रहा। आज वे न केवल पूरा ऋण चुका चुकी हैं, बल्कि धान कुटाई मशीन से नियमित अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रही हैं।

    मनमेश्वरी के पति कृषि कार्य करते हैं, जहां आय मौसमी और अनिश्चित रहती है। ऐसे में धान कुटाई मशीन से होने वाली दैनिक कमाई ने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। इस आय से बच्चों की शिक्षा, घरेलू आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं को पूरा करने का संबल मिला है। मनमेश्वरी ने बताया कि ‘बिहान’ योजना से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • CG : बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत होगी दूर, वार्ड क्र. 15 एवं 09 में पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं  महापौर संजूदेवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुडे सवा 87 लाख रू. के कार्यो का किया भूमिपूजन

    रायपुर,

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं  महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुडे सवा 87 लाख रू. के कार्यो का किया भूमिपूजन

    कोरबा के टी.पी.नगर जोनांतर्गत स्थित बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत अब दूर होने जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर वार्ड क्र. 15 व वार्ड क्र. 09 में पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। आज टी.पी.नगर स्थित टैगोर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुडे़ सवा 87 लाख रूपये के कार्यो का भूमिपूजन किया तथा शीघ्र कार्य प्रारंभ कर कार्यो को त्वरित रूप से पूर्ण करने के निर्देश  अधिकारियों को दिए, ताकि इसी ग्रीष्म ऋतु में इन कार्यो का लाभ वार्डवासियों को मिल सके। इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित वार्ड के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे। 

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं  महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुडे सवा 87 लाख रू. के कार्यो का किया भूमिपूजन

    नगर पालिक निगम केरबा द्वारा टी.पी.नगर जोन के अंतर्गत वार्ड क्र. 15 में टी.पी.नगर चौक से सुनालिया केनाल ब्रिज व बंगाली चाल तक तथा महाराजा होटल से पावर हाउस रोड तक 73 लाख 28 हजार रूपये की लागत से डी.आई.पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जाना हैं, वहीं वार्ड क्र. 09 इमलीडुग्गू के अंतर्गत अशोक घर से पूजा पाण्डेय घर तक बाईपास रोड, नागेश ठाकुर घर से आंगनबाड़ी एवं रेलवे मोहल्ला, टीका घर से आंगनबाड़ी तक 14 लाख 01 हजार रूपये की लागत से ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने का कार्य निगम द्वारा कराया जाएगा, आज टी.पी.नगर स्थित टैगोर उद्यान में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान इन महत्वपूर्ण व पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्यो का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया।

    निगम क्षेत्र में 36 करोड़ रू. से होने जा रहा जलप्रदाय विस्तार कार्य 

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि निगम क्षेत्र के दूरदराज बस्तियों व मोहल्लों तक पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु 36 करोड रूपये की लागत से जलप्रदाय विस्तार का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है, उन्होने कहा कि पानी की पर्याप्त आपूर्ति आमजनता के घरों तक हो, यह अतिआवश्यक है, हमारे नागरिकबंधुओं को पानी की किल्लत न हों, इस दिशा में निगम पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है तथा जहॉं कहीं पानी की समस्या वर्तमान में है, उस समस्या को समाप्त करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

    उद्योग मंत्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सबका का सौभाग्य है कि वर्तमान में नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, जिनके मार्गदर्शन में सभी क्षेत्रों में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा केन्द्र सरकार व छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, ग्रामीण विकास, रोजगार, कृषि, उद्योग आदि सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियॉं अर्जित करने के साथ ही किसान, मजदूर, निर्धन, गरीब, युवा, महिला तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए हमारी सरकार कार्य कर रही हैं।

    उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है, तो छत्तीसगढ़ प्रदेश व कोरबा की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से आज से 02 साल पूर्व प्रदेश में हमारी सरकार बनी, मुझे भी प्रदेश की जनता के साथ-साथ कोरबा की जनता की सेवा हेतु बड़ा दायित्व दिया गया, इन 02 वर्षो में नगर निगम केरबा क्षेत्र के विकास हेतु 800 करोड रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिन पर लगातार कार्य हो रहे हैं तथा आगे भी कोरबा के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, इस हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पूरा आशीर्वाद तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव का लगातार मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है।

    बंगाली चाल में बर्षो की पानी की समस्या होगी दूर

    इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि टी.पी.नगर क्षेत्र में स्थित बंगाली चाल में बर्षो से पानी की बड़ी समस्या थी, विशेषकर गर्मी के सीजन में बंगाली चाल के नागरिक व माताओं-बहनों के सामने पानी की एक बड़ी समस्या प्रतिवर्ष खडी होती थी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने इसे संज्ञान में लिया तथा मुझे भी उनका मार्गदर्शन मिला और अब बंगाली चाल की बर्षो की पानी की यह समस्या अब दूर होने जा रही है, इसके साथ ही वार्ड क्र. 15 व वार्ड क्र. 09 के विभिन्न मोहल्लों में भी पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूती देने का कार्य आज प्रारंभ किया गया है। उन्होने कहा कि कोरबा के विकास के लिए जहॉं एक ओर उद्योग मंत्री देवांगन लगातार फंड की व्यवस्था करा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव जी का पूरा आशीर्वाद  निगम को प्राप्त हो रहा है, और इसी का परिणाम है कि वार्ड एवं बस्तियों में करोड़ो रूपये के विकास कार्य लगातार प्रारंभ किए जा रहे हैं। 

    इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद प्रेमलता बंजारे व राधा महंत, पार्षद ईश्वर पटेल, मुकुंद सिंह कंवर, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा,  योगेश जैन, पूर्व पार्षद जगदीश श्रीवास, इंदिरा विहार विकास समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नवनीत राहुल शुक्ला, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, पुनीराम साहू, लक्ष्य चतुर्वेदी, रामशंकर साहू, निगम के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, रमेश सूर्यवंशी, कुलवंत सिंह, सुकेश दलाल, कविता सोनी, संजना अग्रवाल, पंखुडी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अन्नपूर्णा श्रीवास, मनोज सिंह राजपूत, विजय गुप्ता, प्रमिला सागर, प्रदीप सिंह, अमरनाथ पटेल, सहित बड़ी संख्या मं नागरिकगण उपस्थित थे।

  • CG : फिजूलखर्ची को छोड़कर बाबा गुरु घासीदास के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत : केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए गुरु खुशवंत साहेब

    रायपुर,

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का रविवार को सारंगढ़ प्रवास रहा, जहाँ केबिनेट मंत्री प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निरंतर सतनामी समाज के लिए किए जा रहे सबका साथ सबका विकास के कार्यों, प्रदेश में गुरु घासीदास बाबा के मेला आयोजन के लिए स्वीकृत राशि का अपने संबोधन में जिक्र किया। 

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के सादा जीवन, उच्च विचार के जो संदेश दिए गए हैं जो संस्कृति और संस्कार बताए गए हैं, उसके सादगी विवाह की परम्परा को हमें गर्व के साथ अपनाने की जरूरत है। केबिनेट मंत्री ने कहा कि, जिस प्रकार आज हम दिखावे की ओर आगे बढ़ रहे हैं। दिखावे की शादी में धन का खर्च बहुत ज्यादा है। लड़का ढूंढना है या लड़की ढूंढना है तो हम सब लोगों को कितना परेशानी होती है। आज लोग विवाह को सम्मान और इज्जत के रूप में देखते हैं और मन मुताबिक शादी करते हैं भले ही कर्ज लेना पड़े। दिखावे से थोड़ा उठके हमें सादा विवाह की राह बहुत पहले गुरु घासीदास ने दी है। इसमें किसी प्रकार का खर्च नही है। समाज में एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना स्थापित करें। 

    राज्य सरकार द्वारा गुरु घासीदास बाबा के मेला आयोजन के लिए राशि स्वीकृ

    मंत्री ने कहा कि गिरौदपुरी हो, भंडारपूरी हो, लालपुर धाम हो, चाहे हर जगह के लिए करोड़ों रुपए पैसा स्वीकृत है। किसी प्रकार के कोई कमी नहीं है सिर्फ धार्मिक स्थल की उन्नति और विकास है। सारंगढ़ में प्रतिवर्ष बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इसके लिए राशि स्वीकृत की है जो आजतक चल रही है। आज मात्र 2 साल के अंदर में मुख्यमंत्री जी ने हमारा हमेशा लगातार सहयोग किया है। शिक्षा के स्तर में भी सीजीपीएससी में एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर बनते हैं, उसकी फ्री कोचिंग की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किए हैं। हमारे छत्तीसगढ़ सरकार में सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र से सर्व समाज के उन्नति और विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्य कर रहे हैं।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे,  सदस्य लता लक्षमे, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनवानी,  पूर्व विधायक सनम जांगड़े केराबाई मनहर, निर्मल सिन्हा, ज्योति पटेल, सुभाष जालान, अजय गोपाल, वेदराम जांगडे, हरिनाथ खूंटे, शिव कुमारी चौहान बी डी भारद्वाज, आयोजक अजय कोसले सहित बड़ी संख्या में युवक युवती, पालक, सतनामी विकास परिषद के सदस्य और पत्रकारगण उपस्थित थे।

  • CG : नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट : मनोहर लाल

    केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध

    रायपुर,

    नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट : श्री मनोहर लाल

    केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केन्द्रीय बजट को नवोत्थान और समावेशी विकास का वाहक बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत–2047 के दीर्घकालिक विजन को साकार करने वाला एक सशक्त दस्तावेज है। वे राजधानी रायपुर में एक दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट : श्री मनोहर लाल

    केन्द्रीय मंत्री लाल ने कहा कि इस बजट में अगले 25 वर्षों के लिए देश के आर्थिक, सामाजिक एवं बुनियादी ढांचे के विकास की स्पष्ट दिशा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि यह बजट पहली बार कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है, जो शासन व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। बजट में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को भी सम्मिलित किया गया है, जिससे आगामी वर्षों में राज्यों के विकास को नई गति मिलेगी।

    नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट : श्री मनोहर लाल

    मनोहर लाल ने विश्वास जताया कि बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से बिजली, आवास, शहरी विकास एवं अधोसंरचना क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

    प्रेस वार्ता में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद संतोष पाण्डेय एवं बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित भविष्य

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05 निवासी बलवीर मझवार को पक्के आवास का लाभ प्राप्त हुआ है, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो सका है।

    बलवीर मझवार का कच्चा मकान बरसात के दौरान गिर गया था। सीमित आय और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनके लिए पक्का मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था। वे अल्प खेती-बाड़ी पर निर्भर रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे, जिससे जीवन यापन कठिन था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्राप्त शासकीय सहायता से उनका पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है। नए घर में निवास करने के बाद मझवार और उनका परिवार स्वयं को सुरक्षित और संतुष्ट महसूस कर रहा है। 

    मझवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन प्रदान किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अनेक जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा मिल रही है, जिससे उनका जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है।

  • CG : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

    सूरजपुर , कलेक्टर जनदर्शन के समय में संशोधन किया गया है, 09 फरवरी से जनदर्शन मंगलवार की जगह प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही समय-सीमा, राजस्व, कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा समिति, NCORD, छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा/ पास्को अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के सम्बंध में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक भी प्रत्येक सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित समय से आयोजित की जायेगी। जिला प्रशासन की आमजन से अपील है कि जनदर्शन के लिए सोमवार को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ।

  • CG : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

    जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समां

    गरियाबंद, राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन मुख्य मंच पर भक्ति, संस्कृति और लोककला का अद्भुत संगम देखने को मिला। मनोज राजपूत इंटरटेनमेंट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संतोष थापा द्वारा प्रस्तुत जगराता से हुई। पहली प्रस्तुति “हे गणपति गणराज तेरी जय हो…” से वातावरण भक्तिमय हो गया। “तोर चरण म कर्मा माता दिन-रात..” गीत के माध्यम से कर्मा माता की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर दर्शक भक्ति में लीन हो गए।

    शिवमय हुआ मंच, झांकी बनी आकर्षण
    जब संतोष थापा ने “हर हर हर हर भोला…” और “बम बम भोलेनाथ… ” गीतों की प्रस्तुति दी, तो पूरा मंच शिवमय हो गया। इस अवसर पर मनोज राजपूत द्वारा शिवजी की वेशभूषा में प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकी ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद “झिलझिल ओ झिलझिल ओ बारे हो दिया तोर नाव के, हे शीतला दाई मोर गांव के…” गीत पर दर्शक भी झूमते और गुनगुनाते नजर आए।

    राधा-कृष्ण भक्ति में डूबे दर्शक
    कार्यक्रम के दौरान संतोष थापा ने जस गीतों की प्रस्तुति देकर मंच पर तहलका मचा दिया। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में मनोज राजपूत एक बार फिर विशाल हनुमान जी की वेशभूषा में मंच पर आए। “बजरंग बली, बजरंग बली, गली-गली में नाम है” गीत पर उनके सशक्त नृत्य ने दर्शकों को पुनः भक्तिमय कर दिया।

    देवराज मिश्रा ने बांधा समां
    मंच पर बेमेतरा से आए कलाकार देवराज मिश्रा ने “राजनांदगांव के पाताल भैरवी तोला प्रणाम..”, “ओम नमः शिवाय..” और “मंगल भवन अमंगल हारी…” जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की प्रस्तुति दी। इसके बाद “बइला म चढ़के आबे, डमरू बजावत आबे..” गीत के माध्यम से शिवजी के सामान्य रूप का दर्शन कराया। छत्तीसगढ़ी गीतों में “आजा न गोरी मया के झुलना…”, “जिंदगी लिख देव तोर नाव रे…” और “मया होगे रे तोर संग…” जैसे गीतों ने दर्शकों को प्रेम रस में बांधे रखा। “तोर नथली के मोती रे…” गीत को दर्शकों ने दोबारा सुनने की फरमाइश की।

    लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह
    अंतिम प्रस्तुति मया के सिंगार नवागांव चंपारण द्वारा दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत “गणपति गणराज पहली सुमिरौ…” से हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े झमाझम लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। “जय जवान जय किसान, मोर छत्तीसगढ़ महतारी तोर महिमा हे बढ़ भारी….”, “आमा मउर गे…” और “परसा फूल फर गे…” जैसे गीतों ने दर्शकों को फागुन माह की याद दिला दी।

    कलाकारों का सम्मान
    कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों का सम्मान राजिम विधायक रोहित साहू, सरपंच संघ फिंगेश्वर के अध्यक्ष हरीश साहू एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नेहरू साहू द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन निरंजन साहू एवं मनोज सेन, किशोर निर्मलकर ने किया।