lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : शहर से नवीन मेला मैदान पहुंचाने दो यात्री बस दे रहे सेवा

    गरियाबंद, कुंभ कल्प मेला में नवीन मेला मैदान चौबेबांधा तक पहुंचने के लिए परिवहन विभाग जिला गरियाबंद द्वारा दो यात्री बस की सुविधा मुहैया कराई गई है। यह सेवा निशुल्क है। दिन भर कई बार आना-जाना कर रहे हैं जिनमें से एक बस राजिम के बस स्टैंड में खड़ी रहती है और दूसरी मेला मैदान में। यह बस लाने का तो काम करते ही हैं साथ में ले जाने के लिए भी यात्रियों का इंतजार करते रहते हैं। बताना होगा कि बस स्टैंड से नवीन मेला मैदान सड़क मार्ग से  दूरी तकरीबन ढाई किलोमीटर है जिनके पास खुद के वाहन है वह तो आना-जाना कर पा रहे हैं लेकिन जो पैदल यात्री है उनके लिए प्रशासन ने गंभीरता से विचार किया और बस सुविधा प्राप्त किया है।


    बताना होगा कि बस में सुरक्षा के लिए पुलिस के बल  तैनात किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी या फिर तकलीफ का सामना न करना पड़े। इस सेवा का लाभ ले रही रामती बाई, सीता साहू, भूखिया, चांदनी, केसर ने बताया कि जैसे तैसे हम राजिम के बस स्टैंड तक तो पहुंच गए थे अब मेला तक पहुंचने के लिए हमें चिंता हो रही थी जैसे ही हमने एक आदमी से  पूछा कि वहां तक बस जाती है क्या भैया, तब उसने  हमें इस निशुल्क बस सेवा के पास लाकर खड़ा कर दिया और हम सही सलामत मेले तक पहुंचे हैं। रामकुमार, भीष्म, दीपक, राघवेंद्र का कहना है कि प्रशासन की बस सुविधा सेवा अच्छी पहल है इन्हें पहचानने के लिए बस के सामने बैनर भी लगा दिए हैं। हम उन्हें मेले तक पहुंचाने और वापस ले जाने के लिए धन्यवाद देते हैं।

  • CG : पैरी नदी उद्गम एवं प्रस्तावित राजिम बैराज का मॉडल बना आकर्षण का केंद्र, लोग ले रहे जानकारी

    गरियाबंद, राजिम कुंभ कल्प मेला में जल संसाधन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खासकर पैरी नदी उद्गम एवं प्रस्तावित राजिम बैराज का कार्यशील मॉडल एकाएक लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। स्टॉल पर दिनभर दर्शनार्थियों की काफी भीड़ देखने को मिली। जल संसाधन विभाग के स्टॉल में पैरी नदी के उद्गम स्थल भाटीगढ़ को मॉडल के माध्यम से दर्शाया गया है। यहां बताया गया कि भाटीगढ़ से निकलने वाली पैरी नदी का पानी सिकासेर बांध में पहुंचता है, वहां से आगे कुकदा डेम होते हुए अंततः राजिम तक प्रवाहित होता है।


    स्टॉल में उपस्थित टाइमकीपर सिद्धार्थ कुमार देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि पैरी नदी का जल गरियाबंद, छुरा एवं राजिम क्षेत्र में सिंचाई के साथ-साथ पेयजल एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

    95 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है राजिम बैराज
    स्टॉल में प्रस्तावित राजिम बैराज का मॉडल भी रखा गया है, जिसकी अनुमानित लागत 95 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस बैराज की कुल लंबाई लगभग 500 मीटर एवं ऊंचाई 5 मीटर प्रस्तावित है। बैराज के निर्माण से राजिम एवं नवापारा क्षेत्र में जल संकट समाप्त होगा तथा सालभर जलभराव बना रहेगा। इसके साथ ही नौकाविहार, वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    मॉडल में दर्शाए गए धार्मिक व पर्यटन स्थल
    जल संसाधन विभाग गरियाबंद द्वारा प्रस्तुत कार्यशील मॉडल में राजिम बैराज के साथ-साथ राजीव लोचन मंदिर, लक्ष्मण झूला, गंगा आरती घाट, राजिम मेला स्थल, पैरी नदी, कालेश्वर नाथ मंदिर, नवागांव एनीकट, लोमश ऋषि आश्रम को भी दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त पैरी नदी सिंचाई परियोजना, सिकासेर जलाशय तथा पैरी-घुमर व्यपवर्तन परियोजना सहित गरियाबंद जिले की विभिन्न सिंचाई योजनाओं के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए हैं। कुंभ कल्प मेला में जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल लोगों के लिए जानकारी का केंद्र बन गए हैं। हितग्राही यहीं पर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

  • CG : संत कवि पवन दीवान की पुण्यतिथि 9 फरवरी को, जुटेंगे बड़ी संख्या में लोग

    गरियाबंद, स्वामी अमृतानंद संत कवि पवन दीवान की पुण्यतिथि 9 फरवरी दिन सोमवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। स्वामी अमृतानंद (पवन दीवान) स्मृति छत्तीसगढ़ ब्रह्मचर्य आश्रम न्यास समिति राजिम के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, सचिव अनिल तिवारी, सहसचिव संदीप तिवारी, सदस्य राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास, केके पुराणिक, लोकेश पांडे, युवराज शर्मा, केके शर्मा, विकास तिवारी, दिनेश शर्मा ने बताया कि आश्रम में दीवान जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी।

    राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर चरण पादुका पूजन तथा संस्कृत विद्यापीठ के छात्रों के द्वारा मंत्रोचार किया जाएगा और भोजन प्रसादी प्रदान की जाएगी। बताना होगा कि छत्तीसगढ़ के गांधी संत कवि पवन दीवान छत्तीसगढ़ के एक प्रख्यात संत कवि और राजनेता थे जिन्हें छत्तीसगढ़ का गांधी भी कहा जाता है वह छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख नेता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के मुखर पैरोकार थे, जिन्होंने अंबर का आशीष जैसी कृतियों रची।

    डॉ रमन सिंह सरकार में वह छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। अभिभाजित मध्यप्रदेश में जेल मंत्री तथा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के दो बार सांसद के पद को सुशोभित किया है। श्रीमद् भागवत महापुराण में इनके द्वारा कहे जाने वाले कथा को सुनने के लिए लोग टूट पड़ते थे। लोगों के दिलों में राज करने वाले दीवान जी 2 मार्च 2016 को ब्रह्मलीन हो गए।

  • CG : छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब, रायपुर एयरपोर्ट में कृषि कार्गों पोर्ट बनाने रोडमैप तैयार…

    रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय बजट और सरकार के 11 साल के विकास की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के लिए अगले 25 वर्षों के फाइनेंशियल विजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों पर केंद्रित है— पहला, देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना, दूसरा, इंफ्रास्ट्रक्चर को व्यापक रूप से बढ़ावा देना, और तीसरा, गरीब परिवारों एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाना। छत्तीसगढ़ में कृषि के लिए अमृत सरोवर के तहत मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।मंत्री ने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।

    इसके साथ ही बड़े औद्योगिक उपकरणों एवं मशीनरी के निर्माण को भी देश के भीतर ही विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना के तहत स्थानीय निर्माण उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बजट में इक्विटी और निवेश विशेषज्ञता पर भी फोकस किया गया है। राज्यों को कुल 1.85 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत अधिक है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में रिस्क पॉलिसी लागू की गई है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं या दुर्घटनाओं से व्यापार को होने वाले नुकसान से बचाव किया जा सके। कोयले के ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम में सुधार के साथ-साथ कार्गो कोस्टल ट्रांसपोर्टेशन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

    कार्बन कैप्चर स्टोरेज (CCS) के लिए अगले पांच वर्षों में 20 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे शहरी प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित किया जा सके। रेलवे क्षेत्र में देशभर में 7 नए रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। कुल 54 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय में छत्तीसगढ़ को 50,427 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार को 9,704 करोड़ रुपये, जबकि रेलवे विकास के लिए 7,770 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में ब्रॉडगेज विस्तार, रायपुर-दुर्ग सहित कई जिलों में नए रेलवे स्टेशन निर्माण तथा 34 हजार करोड़ के सड़कों के विस्तार की घोषणा की गई है। रायपुर और जगदलपुर क्षेत्र के विकास के साथ-साथ रायपुर एयरपोर्ट को कृषि कार्गो पोर्ट के रूप में विकसित किया गया है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में 1 लाख हेल्थ वर्कर और 1.5 लाख केयरगिवर तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा 5 मेडिकल हब स्थापित किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में 5 यूनिवर्सिटी हब विकसित किए जाएंगे। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया मिशन के तहत स्पोर्ट्स साइंस शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा तथा 10 हजार गाइडों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बजट में 67 हजार करोड़ रुपये मुद्रा लोन के लिए आवंटित किए गए हैं। 2 करोड़ आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 करोड़ 80 लाख आवासों की स्वीकृति, तथा स्वच्छ भारत मिशन की राशि को दोगुना किया गया है। शहरी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान भी बजट में शामिल है।

  • CG : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी , हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई …

    रायपुर। आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर धान से लदे बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान नंदकिशोर लोधी और कुंतीबाई लोधी के रूप में हुई है. वहीं बाइक चालक की मां गंभीर रूप से घायल हैं.

    तीनो पुलिस ने भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जो नशे की हालत में वाहन चला रहा था. जानकारी के अनुसार, मृतिका कुंतीबाई लोधी (पति मंगलू लोधी) अपने रिश्तेदारों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आरंग आई थीं. कार्यक्रम के बाद, ग्राम गुल्लू निवासी नंदकिशोर लोधी और उसकी मां राजकुमारी लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रही थी. इसी दौरान बजरंग केमिकल डिस्टलरी कंपनी के पास ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मारी.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे धान से भरे ट्रक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना में कुंतीबाई लोधी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नंदकिशोर और राजकुमारी लोधी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. इलाज के दौरान नंदकिशोर लोधी ने भी दम तोड़ दिया है और जबकि उसकी मां राजकुमारी लोधी जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

  • CG : जिले में गौवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस ने गौवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन पशु तस्करों को रंगेहाथ पकड़ लिया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 08 नग गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये है। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में गौवंश तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, विशेषकर सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में तस्करों पर कड़ी निगाह रखने को कहा गया है।

    इन्हीं निर्देशों के पालन में कल लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति कुंजारा क्षेत्र से गौवंशों को पैदल, मारते-पीटते और बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक हांकते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमराह स्टाफ के साथ लैलूंगा अटल चौक के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर में पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर तीन व्यक्तियों को 08 नग गौवंशों को बेरहमी से ले जाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मायाराम नागवंशी पिता बघेलराम नागवंशी उम्र 45 वर्ष, सोहन यादव पिता ईश्वर यादव उम्र 47 वर्ष तथा विद्याधर नागवंशी पिता जितेन्द्र राम उम्र 36 वर्ष, सभी निवासी थाना बागबहार जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) बताया।

    पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन आरोपी कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से 08 नग गौवंश जप्त किए। थाना प्रभारी गिरधारी साव द्वारा गौवंशों के लिए तत्काल पानी और चारे की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित रूप से सलखिया गौशाला में रखने की व्यवस्था की गई। आरोपियों के कृत्य पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 35/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं 11 के तहत कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद चौहान एवं आरक्षक चमार साय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • CG : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा…

    रायपुर। एमपी बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित ‘बजट प्रस्तुतिकरण 2026’ प्रेस वार्ता में खट्टर के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। खट्टर के कुशल मार्गदर्शन में देश ऊर्जा और शहरी विकास के नए सोपानों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ की यह धरती और यहाँ की जनता आपके विजन और बजट के माध्यम से इंफ्रास्ट्रक्चर में आने वाली नई तेजी को लेकर प्रफुल्लित है।

    बता दें कि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय बजट और सरकार के 11 साल के विकास की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के लिए अगले 25 वर्षों के फाइनेंशियल विजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों पर केंद्रित है— पहला, देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना,दूसरा, इंफ्रास्ट्रक्चर को व्यापक रूप से बढ़ावा देना,और तीसरा, गरीब परिवारों एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाना।

    छत्तीसगढ़ में कृषि के लिए अमृत सरोवर के तहत मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।मंत्री ने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके साथ ही बड़े औद्योगिक उपकरणों एवं मशीनरी के निर्माण को भी देश के भीतर ही विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना के तहत स्थानीय निर्माण उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं।

  • CG : अवैध रेत परिवहन करते 6 ट्रैक्टर को राजस्व की टीम ने जब्त किया…

    बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर राजस्व एवं खनिज़ की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को अवैध रेत परिवहन करते 6 ट्रैक्टर को राजस्व की टीम ने जब्त किया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 को सोनाखान तहसील अंतर्गत ग्राम भानपुर में राजस्व विभाग के दल द्वारा अवैध रेत परिवहन कर रहे 6 ट्रैक्टर को ज़ब्त कर थाना राजादेवरी को सुपुर्द किया गया।

    कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर रेत घाटों कि कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही जिला टास्क फ़ोर्स का भी गठन किया गया है जिसमें पुलिस, राजस्व विभाग और खनिज विभाग की एक संयुक्त टीम द्वारा औचक छापेमारी की जाती है।

  • CG : सड़क परियोजना के लिए 28.19 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई…

    रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र को सड़क विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा बीरपुर 12 मील हनुमान मंदिर (सिलफिली) से कालीघाट महावीरपुर (अंबिकापुर) तक राष्ट्रीय राजमार्ग–43 के डामरी मजबूतीकरण कार्य के लिए 28.19 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या का समाधान होगा तथा आमजन को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस सड़क विकास कार्य से भटगांव विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, परिवहन और स्थानीय रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी।

    साथ ही अंबिकापुर जैसे प्रमुख शहरी केंद्र से संपर्क और अधिक मजबूत होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सुशासन सरकार की प्राथमिकता जनसुविधाओं का विस्तार और संतुलित विकास है। भटगांव विधानसभा के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

  • CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 28.19 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना को मिली स्वीकृति

    रायपुर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र को सड़क विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा बीरपुर 12 मील हनुमान मंदिर (सिलफिली) से कालीघाट महावीरपुर (अंबिकापुर) तक राष्ट्रीय राजमार्ग–43 के डामरी मजबूतीकरण कार्य के लिए 28.19 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या का समाधान होगा तथा आमजन को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

    इस सड़क विकास कार्य से भटगांव विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, परिवहन और स्थानीय रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी। साथ ही अंबिकापुर जैसे प्रमुख शहरी केंद्र से संपर्क और अधिक मजबूत होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सुशासन सरकार की प्राथमिकता जनसुविधाओं का विस्तार और संतुलित विकास है। भटगांव विधानसभा के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

  • CG : शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

    व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार

    रायपुर, दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और राज्य शासन के सहयोग से जीवन की कठिनाइयों को अवसर में बदला जा सकता है।इस सच्चाई को चरितार्थ कर दिखाया है बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिरहुला निवासी दिव्यांग राजेश कुमार पटेल ने। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और व्यावसायिक प्रशिक्षण के सहारे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार को स्थायित्व और सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान किया है।

    राजेश कुमार पटेल ने बिलासपुर स्थित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला, तिफरा से सत्र 2023–24 में इलेक्ट्रिकल व्यवसाय का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण ने न केवल उन्हें तकनीकी दक्षता प्रदान की, बल्कि आत्मविश्वास भी दिया, जिससे वे अपनी क्षमताओं को पहचानकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सके।

    प्रशिक्षण से पूर्व वे एक छोटी पान दुकान के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे, जिससे आय सीमित थी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्होंने अपने घर से ही इलेक्ट्रिकल उपकरण मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया। वर्तमान में वे टेबल फैन, सीलिंग फैन, कूलर, मिक्सर ग्राइंडर, हीटर, टेबल लैम्प, इन्वर्टर सहित विभिन्न घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत कर रहे हैं।

    इस कार्य से अब उनकी दैनिक आय 500 से 1500 रुपये तक हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। आत्मनिर्भरता की इस राह ने उन्हें समाज में नई पहचान और आत्मसम्मान दिलाया है।

    अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लाभार्थी राजेश कुमार पटेल ने राज्य शासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण योजनाओं ने उन्हें सम्मानजनक आजीविका का अवसर प्रदान किया और आत्मनिर्भर बनने का मार्ग प्रशस्त किया।

  • CG : लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 20 फरवरी तक…

    जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिला, जनपद पंचायत के रिक्त पद लेखा सह एम.आई.एस. सहायक का पद संख्या-01 (अन्य पिछड़ा वर्ग-मुक्त) की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों का छानबीन समिति द्वारा जांच उपरांत पात्र, अपात्र सूची जारी किया गया है।

    जिसका दावा-आपत्ति 20 फरवरी 2026 कार्यालयीन सायं 5 बजे तक आमंत्रित किया गया है। उक्त पात्र, अपात्र सूची जिला पंचायत-जांजगीर-चांपा के सूचना-पटल एवं जिला पंचायत के वेबसाइट www.janjgir-champa.gov.in एवं योजना के वेबसाइट www.bihan.gov.in पर देखा जा सकता है।

  • CG : खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    रायपुर प्रेस क्लब की इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पत्रकार खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

    रायपुर,

    महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद खेलों के प्रति उनका उत्साह सराहनीय है। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल मड़ई को प्रेरणादायक पहल बताते हुए सभी आयोजकों और प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं।

    रायपुर प्रेस क्लब द्वारा स्वर्गीय कुलदीप निगम की स्मृति में खेल मड़ई के अंतर्गत नेताजी सुभाष स्टेडियम, रायपुर में इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पत्रकार जगत की विभिन्न टीमों के बीच उत्साहपूर्ण और रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों को उनकी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर खेलों से जोड़ना, आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।


    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मैदान में पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग ले रहे पत्रकार खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सहयोग, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा को मजबूत करते हैं।


    इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, सहसचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े, खेल आयोजन समिति के संयोजक विजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

  • CG : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और सप्लाई करने वाले 4 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिटी कोतवाली धमतरी, थाना मगरलोड एवं थाना केरेगांव पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई। पहली कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली (एनडीपीएस एक्ट) थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन पारा स्थित निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक के पास एक युवक को आम सार्वजनिक स्थान पर गांजा जैसे मादक पदार्थ का सेवन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 5.3 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, नगदी रकम, मोबाइल फोन एवं सेवन में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई।

    आरोपी के विरुद्ध धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम मनीष कोर्राम पिता का नाम – धीरन कोर्राम, उम्र – 22 वर्ष, पता – स्टेशन पारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.) दूसरी कार्यवाही थाना मगरलोड (अवैध शराब परिवहन) थाना मगरलोड पुलिस द्वारा देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम जामली के पास विजयपुर–जामली कच्चे रास्ते पर बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो मोटर सायकल को रोका गया। जांच के दौरान मोटर सायकल पर रखे सफेद जरीकेन में 09 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब पाई गई। आरोपियों द्वारा शराब बिक्री हेतु परिवहन करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

    आरोपी (01) लोमन साहू, पिता मन्नू साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम जामली, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) (02) गंगाधर नेताम, पिता सोहन नेताम, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम जामली, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) तीसरी कार्यवाही थाना केरेगांव (अवैध शराब बिक्री) ग्राम नयापारा कुकरेल में आरोपी द्वारा अपने घर के पास अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर थाना केरेगांव पुलिस द्वारा दबिश दी गई। आरोपी के कब्जे से 3.20 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 520/-रूपये जप्त कर धारा 34(ए) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी का विवरण नाम – पुरूषोत्तम निषाद पिता का नाम – स्व० परउ राम निषाद, उम्र – 46 वर्ष पता – नयापारा कुकरेल, थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)

  • CG : जिले के रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एक महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म…

    बलरामपुर। जिले के रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पर एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है मां बच्चों की हालात अभी काफी अच्छा बताया जा रहा है। लेकिन एक बच्चे का वजन कम होने के कारण वाड्राफनगर सिविल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। डॉक्टर कृपा शंकर भगत ने बताया कि अभी जो बच्चे उसकी मां दोनों की हालत अभी नॉर्मल बताया जा रहा है।

    महिला के पति ने बताया कि आज हम लोग ग्राम पंचायत चकदेही के रहने वाले हैं इलाज के लिए रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए हुए थे और जहां पर मेरी पत्नी तीन बच्चों को जन्म दिया है। पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वही परिवार वालों में काफी खुशी का माहौल है।

  • CG : जिले के केरेगांव परिक्षेत्र में वन विभाग एवं अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

    वनवासियों से जैव विविधता बचाने का आह्वान

    धमतरी । जिले के केरेगांव परिक्षेत्र में शनिवार को वन विभाग एवं अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य घने जंगलों में निवास करने वाले वनवासियों को जंगल के जीवन, जैव विविधता और आंखों से दिखाई न देने वाले सूक्ष्म जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

    कार्यक्रम में अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन की संस्थापक अनुभा द्विवेदी ने ग्रामीणों से जंगल और पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने लोकनृत्य, चित्रकला और वृक्षारोपण के माध्यम से ग्रामीणों को जोड़ा और बताया कि बांस से विभिन्न उपयोगी उत्पाद बनाकर वन ग्रामों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में वन क्षेत्रों की महिलाओं की भूमिका बेहद अहम है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धमतरी वन मंडलाधिकारी जाधव कृष्णा ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण, उसके महत्व को समझाने और जैव विविधता प्रबंधन समिति (BMC) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से सतत जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया।

    इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएफएस एम. यादव, संयुक्त वन मंडलाधिकारी मनोज विश्वकर्मा, जनपद अध्यक्ष नगरी महेश गोटा, जनपद सदस्य कुकरेल चंद्रकला साहू, सरपंच केरेगांव अकबर मंडावी, सरपंच डोकाल देवचंद उइके, एसीएफ प्रभारी रेंजर डिकेन्द्र नेताम, परिक्षेत्र अधिकारी ओमकार सिन्हा सहित वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, फायर वॉचर और वन सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।

    अभियान को प्रभावी और जनसुलभ बनाने के लिए कला चित्रों, पोस्टरों और पेंटिंग्स के माध्यम से संदेश दिया गया, वहीं लोकनृत्य प्रस्तुतियों के जरिए सरल भाषा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया। इन नवाचारों के चलते ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही और कार्यक्रम एक जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया।

    अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के सह-संस्थापक सिद्धार्थ द्विवेदी एवं संस्था के स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। वहीं विषय विशेषज्ञ शेफाली यादव ने जैव विविधता की विस्तृत जानकारी देते हुए जंगल में सतर्कता बरतने और किसी भी वन्यजीव गतिविधि की तत्काल सूचना वन विभाग को देने की अपील की।

    कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूत करने के लिए वृक्षारोपण किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधारोपण कर वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।

  • CG : साइबर ठगों ने आरटीओ के फर्जी ई-चालान के जरिए स्वास्थ्य कर्मी के साथ 5 लाख की ठगी…

    बिलासपुर। साइबर ठगों ने आरटीओ के फर्जी ई-चालान के जरिए स्वास्थ्य कर्मी के बैंक अकाउंट से 5 लाख 1 हजार 199 रुपए ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने चालान का एपीके फाइल भेजा और स्वास्थ्य कर्मी के लिंक क्लिक करते ही महज पांच मिनट में अकाउंट खाली हो गया। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। उसलापुर के आनंद नगर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि 3 फरवरी को सुबह 10 बजे उनके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया।

    भेजने वाले का नंबर दिखा और डीपी में परिवहन विभाग का आधिकारिक लोगो था। मैसेज में उनकी मोटरसाइकिल का नंबर लिखा था और कहा गया कि उनका चालान कट गया है। चालान देखने के लिए एक एपीके फाइल का लिंक भी दिया गया। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया और अगले 5 मिनट में यूपीआई के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 5,00,199 रुपए उनके खाते से निकाल लिए गए। दरअसल, साइबर ठग इन दिनों नए तरीके से ठगी कर रहे हैं।

    वे लोगों के मोबाइल नंबर हैक कर लेते हैं और फिर उसी नंबर से वाट्सऐप ग्रुप या पर्सनल कांटैक्ट को आरटीओ ई-चालान का फर्जी एपीके फाइल भेज देते हैं। जैसे ही कोई उस फाइल को खोलता है, बिना कोई कोड शेयर किए उसका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है। पिछले दिनों ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब यातायात पुलिस का मोबाइल हैक किया गया। उनके नंबर से भेजे गए फर्जी लिंक को लोग खोलते ही उनके अकाउंट से पैसे चोरी हो गए। इस घटना में करीब दर्जन भर लोग ठगी का शिकार बने।

  • CG : प्रदेश में आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जानें की संभावना जताई…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। प्रदेश में आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जानें की संभावना जताई गई है। तापमान में गिरावट आने चलते रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि, न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। राजधानी रायपुर में सुबह और रत में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में गिरावट आने के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। 08 फरवरी की सुबह शहर से हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी रायपुर में एक बार से ठंड बढ़ गई है।

    ठंड बढ़ने के कारण लोगों को एक बार फिर से गरम कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, रायपुर संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, क्योंकि फिलहाल मौसम साफ हो रहा है, जिससे तेज बारिश की संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश होने की संभवना नहीं है। वहीं अंबिकापुर लगातार सबसे ज्यादा ठंडा बना हुआ है। अंबिकापुर का तापमान 11.5 डिग्री बना हुआ है, जबकि राजनांदगांव 31.5 डिग्री तापमान के साथ फिलहाल छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान वाली जगह थी।

  • CG : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे…

    रायपुर. केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. स्थानीय मीडिया से रू-ब-रू होंगे. केन्द्रीय मंत्री दोपहर सवा 12 बजे दिल्ली से निजी विमान द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे कुछ देर के लिए राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ जाएंगे.

    इसके बाद दोपहर 1 बजे न्यू सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल राजधानी के वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में आहूत ‘बजट संवाद कार्यक्रम’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस दौरान वे बजट के प्रमुख पहलुओं और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे.

  • CG : लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका…

    दुर्ग। भिलाई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत में हो गई। वह लिव-इन पार्टनर साथ पी रहे थी। इस दौरान गर्लफ्रेंड के नाक से खून निकलने लगा। हालत बिगड़ने पर बॉयफ्रेंड उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड का नाम राजिंदर कौर (35) है। वह लिव-इन पार्टनर राजा नाथ (नाग) के सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में तीन साल से रह रही थी। राजिंदर शादीशुदी थी और उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन वह पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी।जांच में सामने आया है कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड में अक्सर विवाद होता था।

    ऐसे में राजिंदर के परिजनों में हत्या की आशंका जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस पूरे मामले में भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। दरअसल, राजिंदर कौर का राजा नाथ के साथ प्रेम संबंध था। दोनों साथ रहते थे। 5 फरवरी की रात दोनों शराब पी रहे थे। इस दौरान अचानक राजिंदर के नाक से ब्लड आने लगा। किसी तरह उन्होंने ब्लड रोकने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और राजिंदर की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद राजा नाथ की मां ने राजिंदर को जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 6 फरवरी को मौत की पुष्टि हुई।

    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। राजिंदर कौर की मौत पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी देर से दी गई। राजिंदर की भांजी कृतिका ने बताया कि राजा नाथ की मां ने उन्हें 6 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे घटना की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि राजिंदर कौर और राजा नाथ के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी राजिंदर घर आती थी, उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई देते थे। ऐसे में परिवार को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।