• गोपाल मंदिर परिसर में नवनिर्मित सभागृह बनेगा गीता भवन

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर गोपाल मंदिर का किया औचक निरीक्षण

    मुख्यमंत्री ने गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों का लिया जायजा

    गोपाल मंदिर परिसर में नवनिर्मित सभागृह बनेगा गीता भवन

    एक दिसम्बर को गीता जयंती पर नवनिर्मित सभागृह किया जाएगा लोकार्पित

    भोपाल

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर के ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर गोपाल मंदिर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में नवनिर्मित सभागृह को “गीता भवन” के रूप में विकसित किया गया है। गीता जयंती के अवसर पर इसे एक दिसंबर को जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सभागृह 500 सीट का रहेगा। इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं रहेंगी। यह सभागृह धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केन्द्र बनेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपाल मंदिर में बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलार किया और आसपास के दुकानदारों से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूरे मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों और जीर्णोद्धार के कार्यों को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर को अपने प्राचीन तथा गौरवशाली स्वरूप में पुनर्स्थापित किया जाए।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि गीता जयंती पर पूरे मध्यप्रदेश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर जिले में गीता भवन विकसित किए जाएंगे ताकि धार्मिक, सांस्कृतिक और अध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

    निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, विधायक मती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, पुलिस कमिश्नर  संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर  शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त  दिलीप कुमार यादव, स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अर्थ जैन एवं  सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाड़ली बहनों और स्वच्छता दीदियों ने जताया आभार

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को इंदौर में लाड़ली बहनों और स्वच्छता दीदियों ने पुष्प-गुच्छ और पुष्प-मालाओं से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाड़ली बहनों ने उन्हें हर माह 1500 रुपये दिए जाने और स्वच्छता दीदियों के लिए नगर निगम के माध्यम से अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, विधायक मती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, पुलिस कमिश्नर  संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर  शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त  दिलीप कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर  अमित सिंह,  सुमित मिश्रा, अपर आयुक्त नगर निगम  रोहित सिसोनिया एवं  सुमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

    इंदौर के प्रसिद्ध पोहे का लिया आनंद

     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के राजवाड़ा के एक रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों से चर्चा की। उन्होंने इंदौर के प्रसिद्ध पोहे का आनंद भी लिया।

     

  • मोहन यादव के प्रचार का असर: बिहार में मोदी के साथ NDA का दबदबा, कई सीटों पर बढ़त

    भोपाल
    बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों ने एनडीए गठबंधन को बड़ी बढ़त दिलाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस जीत को उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने कांग्रेस पर राजद को डुबाने का आरोप लगाया और कहा कि जनता ने कांग्रेस और उनके सहयोगियों की अव्यवस्थाओं को ठुकरा दिया है। एनडीए की यह जीत हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद बिहार में भी लहर को दर्शाती है।

    जनता एनडीए के साथ
    डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने 2014 के बाद से विकास की एक नई राह देखी है। लगातार तीन लोकसभा चुनावों में एनडीए को मिली प्रचंड जीत और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब बिहार में भी तीसरी बार एनडीए सरकार की वापसी हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता एनडीए के साथ मिलकर विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहती है।

     पटना शहर से लेकर सीमांचल, मिथिलांचल और मगध तक, डॉ. यादव की रैलियों में भीड़ और ऊर्जा ने स्थानीय समीकरण बदल दिए. कुम्हरार, सहरसा, सिकटा, बगहा, ढाका, बिस्फी, पिपरा और बोधगया जैसी सीटों पर उन्होंने अभियान को तेजी दी, जिसका असर सीधे तौर पर वोट प्रतिशत में उछाल के रूप में दिखा. खास बात यह रही कि सीएम ने जहां-जहां प्रचार किया. वहां एनडीए उम्मीदवारों का मनोबल चुनाव से पहले ही आकाश पर था.

    सीएम ने नीतियों की सराहना की
    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की देश के विकास और सुरक्षा के लिए लागू की गई नीतियों की सराहना की। उन्होंने बिहार में जीत की ओर बढ़ते एनडीए गठबंधन के सभी साथियों, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को बधाई दी। साथ ही, विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दीं।

    कांग्रेस ने RJD को डुबोया
    डॉ. यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा ने अपनी अलग पहचान बनाई है और सबसे ज्यादा सीटें जीतकर नंबर वन पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजद को डुबाने का काम किया है। कांग्रेस के एक बड़े नेता ने समय से पहले ही चुनाव मैदान छोड़ दिया, जिसका खामियाजा उनकी सहयोगी पार्टी को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला ही सर्वोपरि होता है और इस जनादेश को स्वीकार किया जाता है। बिहार में विकास के लिए एनडीए सरकार फिर से तैयार है।

    जहां प्रचार किया, वहां के उम्मीदवार आगे
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बिहार चुनाव में पार्टी और NDA उम्मीदवारों के प्रचार के लिए गए हुए थे। बड़ी बात यह है कि जिन 21 सीटों पर मोहन यादव ने प्रचार किया था, वहां फिलहाल NDA ही बढ़त बनाए हुए है।

    बिहार में चला ‘मोहन मैजिक’

    डॉ. मोहन यादव की चुनावी शैली जमीन से जुड़ी, संवादप्रधान और भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित मानी जाती है. बिहार में भी उन्होंने यही रणनीति अपनाई. स्थानीय संस्कृति, परंपरा और पौराणिक संदर्भों को अपने भाषणों में सहजता से पिरोया. कुम्हरार से अभियान की शुरुआत हो, या विक्रम सीट पर “विक्रमादित्य कनेक्शन” निकालना—उनके भाषणों ने हर जगह चुनावी माहौल को गर्माया.

    पहले चरण की ग्राउंडिंग से बना मजबूत माहौल

    पहले चरण में CM डॉ मोहन यादव ने इन प्रमुख सीटों पर प्रचार किया-
    कदमकुआं, विक्रम, कुम्हरार, गया टाउन, बगहा, सहरसा, सिकटा, कटोरिया, नाथनगर, आलमनगर, दीघा, फुलपरास, फतुहा, बांकीपुर, मनेर, मधेपुरा, पटना, दरभंगा.

    इन सीटों पर एनडीए के प्रदर्शन में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई है.

    दूसरे चरण में भी जारी रहा राजनीतिक दम

    दूसरे चरण में उन्होंने पिपरा, बोधगया, ढाका, चिरैया, मोतीहारी, नरकटिया, बिस्फी, वज़ीरगंज और बेलहर जैसी अहम सीटों पर भी बड़े स्तर पर प्रचार किया.

    डॉ. मोहन यादव का प्रभाव: 

    • बिहार की 27 सीटों पर किया जोरदार प्रचार
    • 21 सीटों पर बढ़त, 90% स्ट्राइक रेट
    • दिल्ली में भी 12 में से 11 सीटों पर दिलाई थी जीत
    • हरियाणा व जम्मू–कश्मीर में जहां गए, लगभग सभी सीटों पर भाजपा की जीत
    • लोकसभा चुनाव 2024 में 180 जनसभाएं, 58 रोड शो
    • ओबीसी वर्ग के बड़े और प्रभावी चेहरे के रूप में उभरे

    जहां-जहां प्रचार किया, वहां कैसा रहा प्रदर्शन

     
    सीट 2020 वोट % 2025 वोट % स्थिति
    बगहा 60.9% 70.7% लीडिंग
    सिकटा 65.6% 75.6% लीडिंग
    नरकटिया 64.9% 74% लीडिंग
    पिपरा 60.7% 72.8% लीडिंग
    मोतीहारी 60.4% 72.9% लीडिंग
    ढाका 67.3% 73.2% लीडिंग
    बिस्फी 55.9% 62.9% लीडिंग
    आलमनगर 63.5% 71.1% लीडिंग
    मधेपुरा 63.7% 69.3% लीडिंग
    सहरसा 63.3% 69.9% लीडिंग
    नाथनगर 61.7% 71.6% लीडिंग
    बेलहर 59.7% 71.2% लीडिंग
    दीघा 37.4% 42.8% लीडिंग
    बांकीपुर 36.9% 41.3% लीडिंग
    कुम्हरार 35.4% 40.2% लीडिंग
    फतुहा 63.4% 74.9% लीडिंग
    बक्सर 59% 69.5% लीडिंग
    बोधगया 62.1% 70.5% लीडिंग
    गया टाउन 59.5% 71% लीडिंग
    वज़ीरगंज 57.5% 66.5% लीडिंग
    हिसुआ 51.2% 58.5% लीडिंग

    बिहार से दिल्ली, हरियाणा से कश्मीर- हर जगह फॉर्म में डॉ मोहन यादव

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने 12 सीटों पर प्रचार किया था और 11 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की. हरियाणा में भिवानी, दादरी, तोशाम, बवानीखेड़ा जैसी सीटों पर उनके रोड शो निर्णायक साबित हुए. जम्मू–कश्मीर की सांबा सीट पर उनकी रैली के बाद भाजपा ने 30 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की.

    डॉ मोहन यादव: अब भाजपा के राष्ट्रीय OBC फेस

    देश की 54% OBC आबादी भाजपा के लिए बड़ा आधार है. डॉ मोहन यादव की स्वीकार्यता और जमीन से जुड़ाव उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर और भी महत्वपूर्ण चेहरा बनाता जा रहा है. बिहार के नतीजे इसका सबसे ताज़ा प्रमाण हैं.

  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जादौन ने ईआरओ और बीएलओ को दिए निरंतर संवाद और समस्या समाधान के निर्देश

    सभी ईआरओ अपने सुपरवाइजर व बीएलओ से निरंतर संवाद कर शंकाओं और समस्याओं का करें निराकरण

    संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  जादौन ने एसआईआर के कार्य की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    भोपाल
    संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  राम प्रताप सिंह जादौन ने शुक्रवार को सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन भोपाल से वर्चुअल बैठक की। प्रदेश के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ईआरओ अपने अपने सुपरवाइजर व बीएलओ से निरंतर संवाद कर उनकी शंकाओं और समस्याओं का निदान करें, जिससे एसआईआर का कार्य बेहतर ढंग से पूरा हो सके। गणना पत्रक का शत-प्रतिशत वितरण कार्य शीघ्र सुनिश्चित करें। साथ ही औसत वितरण से कम वितरण वाले जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से कार्य में आ रही कठिनाइयों का जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  जादौन ने कहा कि गणना पत्रक के डिजिटलीकरण में भी तेजी लाएं। जिस जगह पर नेटवर्क की समस्या आ रही हो वहां विशेष प्रयास और नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी करें। एसआईआर में सहयोग के लिए वालेंटियर्स की भी मदद लें।

    एसआईआर से संबंधित जानकारी के लिए मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर करें कॉल

    संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  जादौन ने कहा कि मतदाता की सुविधा के लिए सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और ईआरओ कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाना सुनिश्चित करें। ये हेल्प डेस्क सुबह 8 से रात 8 बजे तक नियमित रूप से संचालित रहे, जिससे मतदाताओं को समुचित मार्गदशर्न व सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि एसआईआर से संबंधित जानकारी, समस्याओं के निराकरण के लिए मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

     

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाड़ली बहनों और स्वच्छता दीदियों ने जताया आभार

    इंदौर

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को इंदौर में लाड़ली बहनों और स्वच्छता दीदियों ने पुष्प-गुच्छ और पुष्प-मालाओं से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाड़ली बहनों ने उन्हें हर माह 1500 रुपये दिए जाने और स्वच्छता दीदियों के लिए नगर निगम के माध्यम से अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित सिंह, श्री सुमित मिश्रा, अपर आयुक्त नगर निगम श्री रोहित सिसोनिया एवं श्री सुमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

     

  • मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती घोटाला, STF की कार्रवाई में 34 आरोपी फंसे

    ग्वालियर
    मध्य प्रदेश एसटीएफ ने शिक्षक भर्ती में हुए बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। बीएड की फर्जी अंकसूचियों के जरिए सरकारी स्कूलों में नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कस दिया गया है। एसटीएफ ने इस मामले में 34 शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है, जिनमें से 8 आरोपी नामजद किए गए हैं।

    ग्वालियर के सात शिक्षक शामिल
    जानकारी के अनुसार, ये सभी शिक्षक ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी और इंदौर जिलों में पदस्थ हैं। इनमें से ग्वालियर जिले के सात शिक्षक शामिल हैं। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि इन शिक्षकों ने फर्जी बीएड अंकसूचियों के आधार पर दस्तावेज जमा कर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के बाद नियुक्ति हासिल की थी।

    कई टीचर की एक जैसी मार्कशीट
    जांच में पाया गया कि कई शिक्षकों की अंकसूचियां हूबहू एक जैसी थीं। अंकों, विषयों और यहां तक कि क्रम संख्या तक में समानता थी। प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ कि एक संगठित गिरोह ने बीएड की हूबहू अंकसूचियाँ तैयार कर बेचने का काम किया, जिससे कई अभ्यर्थियों को अवैध रूप से सरकारी नौकरी मिल गई।

    मुख्य सरगना की हो रही पहचान
    एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना और सहयोगियों की पहचान की जा रही है। इनसे जुड़े शैक्षणिक संस्थानों और प्रमाणपत्र जारी करने वाले बोर्डों की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसी को संदेह है कि इस रैकेट का नेटवर्क राज्य के कई जिलों में फैला हुआ है।

    कई सर्टिफिकेट निकले फर्जी
    जांच के दौरान एसटीएफ ने शिक्षकों के दस्तावेजों को संबंधित विश्वविद्यालयों से सत्यापित कराया, जहां से यह साबित हुआ कि कई प्रमाणपत्र पूरी तरह फर्जी हैं। इसके बाद सभी संदिग्ध शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और शासकीय सेवा में फर्जी दस्तावेजों से प्रवेश लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल एसटीएफ ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र लिखकर इन शिक्षकों की सेवाओं की जांच और निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है, आगे जांच में और भी नाम सामने आने की संभावना है।

     

  • रिमांड अवधि समाप्त: सूदखोर वीरेंद्र तोमर को फिर कोर्ट ले जाएगी पुलिस, न्यायिक हिरासत की संभावना

    रायपुर

    पांच महीने की फरारी के बाद ग्वालियर में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर से पुलिस की पूछताछ पूरी हो गई है. पुलिस शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करगी और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आग्रह किया जाएगा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज दो केस आर्म्स एक्ट और सूदखोरी, ब्लैकमेल और वसूली केस में पूछताछ की है. घर के लॉकर में मिले हथियार को आरोपी ने अपने सुरक्षा गार्ड का बताया है जबकि क्षत्रिय करणी सेना से जुड़े लोगों द्वारा फरारी के दौरान मदद करने की जानकारी उसने दी है. दूसरी तरफ हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर समेत अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है.

    पीड़ित अब भी डरे हुए हैं इसलिए नहीं कराया आमना-सामना
    पुलिस ने पूछताछ के दौरान रिपोर्टकर्ता पीड़ितों और आरोपी का आमना-सामना नहीं कराया. बल्कि जब्त एग्रीमेंट, चेक और प्रॉपर्टी के एक-एक दस्तावेजों को लेकर आरोपी से पूछताछ की. पुलिस ने दिए गए कर्ज की राशि, तय ब्याज और वसूली गई राशि से संबंधित दस्तावेजों की भी जानकारी ली है. ताकि उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सके. पुलिस का दावा है कि पीड़ित लोग हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर की फरारी के दौरान भी भयभीत रहे हैं. अभी रोहित सिंह तोमर फरार है. उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं. रोहित तोमर और केस में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज की गई है.

    पुलिस वालों के घर घुसकर आंदोलन की चेतावनी
    क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर का जुलूस निकालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई को गलत बताया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ आकर रायपुर में आंदोलन करने की चेतावनी दी है. साथ ही कहा है कि जिन पुलिस अधिकारियों ने गलत किया, उनके घर में घुसकर आंदोलन किया जाएगा.

  • बिहार में एनडीए की बड़ी जीत की और, साय कैबिनेट में जश्न, मुख्यमंत्री ने मनाया विजय उत्सव

    रायपुर

    बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए की ऐतिहासिक प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पूरा कैबिनेट जश्न मना रहा है. आज हो रही अहम कैबिनेट की बैठक के पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के तमाम सदस्यों को मिठाई खिलाकर एनडीए के प्रदर्शन पर बधाई दी.

    बता दें कि दोपहर डेढ़ बजे तक बिहार विधानसभा चुनाव में सामने आए रुझान में एनडीए को 201 सीटों पर बढ़त बना चुकी है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन 36 सीटों पर संघर्ष कर रही है, जिसमें से राजद 27 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

  • बिहार चुनाव 2025: रुझानों में एनडीए आगे, ओपी चौधरी बोले– जनता का समर्थन आंधी की तरह

    रायपुर

    बिहार चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन की बढ़त पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होने कहा कि यह सिर्फ एनडीए की बढ़त ही नहीं आंधी और सुनामी भी है. बिहार की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया. एनडीए विकसित भारत की नींव डाल रहा है.

    उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भी समझ रही हैं कि भाजपा और उनके सहयोगियों की सरकार बेहतर हैं. भाजपा और एनडीए को आशीर्वाद मिल रहा है. वहां सुशासन स्थापित किया जा रहा है.

    कांग्रेस पर वित्तमंत्री चौधरी ने साधा निशाना
    कांग्रेस के वोट चोरी वाले अभियान को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कांग्रेस डूबती नांव हैं. महागठबंधन को जनता ने महठगबंधन करार दिया है. उनकी पार्टी के लोग अपनी जान बचाने इधर उधर भाग रहे हैं. इन्हें देश की जनता सबक सिखा रही है. जनता के बीच ये लोग नकारात्मक एजेंडा लेकर जाते हैं, अनर्गल आरोप लगाते हैं, जिसका जवाब जनता दे रही हैं.

  • सर्दी ने किया कड़ा हमला: मध्यप्रदेश में तापमान 8-9°C तक गिरा, नवंबर में रिकॉर्ड ठंड

    भोपाल
     मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत
    से ही सर्दी अपने चरम पर है। इंदौर और भोपाल सहित कई शहरों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की है। इंदौर में 25 साल बाद इतनी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि भोपाल में लगातार सात रातों से न्यूनतम पारा 9 डिग्री से नीचे बना हुआ है। जबलपुर में भी रात का तापमान तेजी से फिसला है। वहीं, प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी अन्य शहरों की तुलना में कम ठंड का अनुभव करा रहा है।

    उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर तेज

    मौसम विशेषज्ञ पीके शाह के मुताबिक उत्तर भारत की ओर से चल रहीं बर्फीली हवाएं मध्यप्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों—जैसे ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, सागर और भोपाल संभाग में ज्यादा प्रभाव डाल रही हैं। पचमढ़ी दक्षिणी क्षेत्र में होने के कारण यहां तक हवा की रफ्तार उतनी नहीं पहुंच पा रही, इसलिए यहां की रातें अपेक्षाकृत कम सर्द हैं।

    प्रदेश में कोल्ड डे और कोल्ड वेव दोनों की स्थिति
    इस समय मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है।अनूपपुर और बालाघाट में कोल्ड डे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में कोल्ड वेव का असरमौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि जब न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5°C या उससे अधिक गिर जाएतो उसे कोल्ड डे माना जाता है। अनूपपुर और बालाघाट में फिलहाल यही स्थिति है, जहां दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया।

    राजगढ़ सबसे ठंडा, पारा 7.4 डिग्री पहुंचा बर्फीली हवा का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में देखने को मिल रहा है। राजगढ़ की रातें सबसे ठंडी बनी हुई है। यहां रात में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में पारा 9.9 डिग्री, ग्वालियर में 11.4 डिग्री और उज्जैन में 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    वहीं, उमरिया और छतरपुर के नौगांव में 8.4 डिग्री, रीवा में 8.9 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 9.8 डिग्री, मंडला में 10.1 डिग्री, बैतूल-छिंदवाड़ा में 10.2 डिग्री और दतिया में तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। बाकी शहरों में भी पारा लुढ़का रहा। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रदेश में कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति भी इन दिनों प्रदेश में कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति भी बनी हुई है। अनूपपुर और बालाघाट में कोल्ड डे की स्थिति है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में कोल्ड वेव का असर भी है।

    यह होता है कोल्ड डे मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, कोल्ड डे तब होता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री से अधिक गिर जाता है। वर्तमान में अनूपपुर और बालाघाट में ऐसा ही मौसम है। यहां दिन और रात के तापमान काफी लुढ़के हुए हैं।

    देहरादून–शिमला से ज्यादा ठंडा इंदौर

    आश्चर्यजनक रूप से कई पहाड़ी शहरों की तुलना में भी MP के प्रमुख शहर ज्यादा ठंडे हैं।

    देहरादून: 10°C

    शिमला: 8.2°C

    ऊना: 8°C

    इंदौर: 7.6°C

    भोपाल: 8.2°C

    यानी मैदानों के ये शहर पहाड़ियों से भी ज्यादा कंपकंपी करा रहे हैं।

    कहाँ कितना पारा गिरा?

    राजगढ़: 7.4°C

    जबलपुर: 9.9°C

    ग्वालियर: 11.4°C

    उज्जैन: 10.7°C

    उमरिया, नौगांव: 8.4°C

    रीवा: 8.9°C

    शिवपुरी: 9°C

    मलाजखंड: 9.8°C

    मंडला: 10.1°C

    बैतूल–छिंदवाड़ा: 10.2°C
    विज्ञापन

    दतिया: 10.9°C

    प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी 13.4°C पर रहा।

    कोल्ड डे और कोल्ड वेव: कई जिलों में अलर्ट जैसी स्थिति

    अनूपपुर और बालाघाट में कोल्ड डे, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में कोल्ड वेव जैसी स्थिति है।

    क्या होता है कोल्ड डे?

    जब न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5°C से नीचे चला जाए, तो उस स्थिति को कोल्ड डे कहा जाता है।

    नवंबर में आगे कैसा रहेगा मौसम?

    IMD के मुताबिक नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड बढ़ने का अनुमान पहले ही लगाया गया था और ठीक वैसा ही हुआ है। ग्वालियर–चंबल में पारा और नीचे जाने की संभावना है क्योंकि यहां सीधी उत्तरी हवाओं का असर ज्यादा है

    भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर महीने में बारिश की संभावना भी रहती है। इस बार नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में एक नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जिससे हल्की बारिश की भी उम्मीद है।

    उत्तर से आ रही बर्फीली हवा का मैदानी इलाकों पर ज्यादा असर
    मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के मुताबिक, उत्तर दिशा से आने वाली तेज और ठंडी हवाएं ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, सागर और भोपाल संभाग में अधिक प्रभाव डाल रही हैं। पचमढ़ी दक्षिण भाग में होने के कारण यहां तक हवाएं उसी तीव्रता से नहीं पहुंच रहीं, इसलिए वहां रातें उतनी सर्द नहीं हो रही हैं।लगातार सप्ताह से मैदानी मध्यप्रदेश हिमालयी शहरों से ज्यादा ठंड महसूस कर रहा है। राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर है। उत्तर से आने वाली सर्द हवा का सबसे कड़ा प्रभाव राजगढ़ में दिख रहा है, जहां पारा 7.4°C तक पहुंच गया। 

  • साय सरकार की कैबिनेट मीटिंग शुरू, नीतिगत मुद्दों पर होगी विस्तृत चर्चा

    रायपुर

     नया रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक जारी है. इस बैठक में 15 नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं.

  • मोहन यादव ने लिया कानून-व्यवस्था का हाल, एमजी रोड थाने और गोपाल मंदिर का किया निरीक्षण

    उज्जैन 

    मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन से इंदौर आए। वे पहले गोपाल मंदिर पहुंचे। यहां बने नवनिर्मित आडियोरियम का अवलोकन किया। अफसरों ने उन्हें बतया कि छोटे आयोजन इस हाॅल में हो सकते। मुख्यमंत्री मंदिर की पहली मंजिल पर गए और वहां झरोके से सबका अभिवादन किया। इस बीच बिहार चुनाव के रुझान आना भी शुरू हो गए थे। उन्होंने साथ चल रहे भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से इसकी जानकारी ली।

    वे मंदिर में करीब 20 मिनट तक रुके। उन्होंने मंदिर में दर्शन भी किए। इसके बाद उनका काफिला एयरपोर्ट जाने से पहले एमजी रोड थाने पर रुका। यहां उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली और उनसे भी पूछा कि नए थाने में उन्हें कोई परेशानी तो नहीं आ रही है।

    इसके बाद वे भाजपा कार्यालय भी गए और बिहार चुनाव में एनडीए को मिली सफलता के जश्न में भी शामिल हुए। इसके बाद वे बड़वानी में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। यहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

     चुनाव के समय राजकुमार मध्य प्रदेश में छुट्टी मना रहे थे

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत के बारे में कहा कि जब बिहार में चुनाव थे, तब राजकुमार मध्य प्रदेश में छुट्टियां मना रहे थे। कांग्रेस खिसयानी बिल्ली की तरह खंबा नोचती है। यह हार राहुल गांधी को पहले ही दिखाई दे रही थी। हमने कहा था कि दुल्हा भाग गया, बैंड-बाजा घोड़ी तैयार है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और सफलता पाई है।

     

  • बिहार में एनडीए को स्पष्ट समर्थन: “जनता ने विकास चुना है” : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

     

    रायपुर

    बिहार चुनाव के रुझानों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एनडीए के 150 से अधिक सीटों पर आने का आंकलन था. वहां एनडीए की सरकार बनेगी. बिहार की जनता को बधाई, जिन्होंने उचित निर्णय लिया. बिहार की जनता ने विकास का साथ दिया है.

    कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत : उपमुख्यमंत्री शर्मा

    ईवीएम को लेकर कांग्रेस के आरोपों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी बेहतर नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलता तो वे ईवीएम को दोष देते हैं. कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है.

    भूपेश बघेल पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने साधा निशाना

    बिहार चुनाव में भूपेश बघेल को सीनियर आब्जर्वर की जिम्मेदारी पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वे पहले अपने बोलने के अंदाज को ठीक करें. वह बड़े नेता हैं. उन्हें प्रभावकारी नेता बनना है तो उन्हें अपना अंदाज ठीक करें, वह लाठी रखें और सबको भैंस समझते हैं, कांग्रेस के नेतृत्व में ताकत नहीं हैं.

    पैतृक संपत्ति अचैट मामले पर भूपेश के पोस्ट पर उपमुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

    पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की पैतृक संपत्ति को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा अटैच करने के पोस्ट पर उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अटैचमेंट क्या है, यह तो ईडी ही स्पष्ट करेगी. ईडी एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है. वह किसी की भी पैतृक जमीन का एक इंच भी अटैच नहीं कर सकती. उन्होंने यह भी कहा कि ईडी ने अटैच की गई संपत्ति का विवरण अपनी वेबसाइट पर अपलोड भी किया है.

    धान खरीदी के लिए सरकार तैयार

    15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि धान खरीदी के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है. इस बार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपये के दर से खरीदी की जाएगी.

    करणी सेना की पुलिस को धमकी मामले में उपमुख्यमंत्री का बयान

    रायपुर पुलिस को करणी सेना की धमकी मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज गंगा की तरह पवित्र है, किसी अपराधी के पीछे समाज खड़े नहीं हो सकता. अपराधी के सहयोग के लिए संगठन काम नहीं कर सकते. अपराधियों के कल्याण के लिए संगठन काम करें तो उसे गिरोह कहा जाता है. पुलिस को कोई धमकी देने की कोशिश ना करें, यह जघन्य अपराध हैं, जिस पर कार्रवाई होगी.

    3 दिन होगा डीजीपी कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी-गृहमंत्री शाह रहेंगे मौजूद

    विजय शर्मा ने कहा कि 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी कॉन्फ्रेंस होगा. इसमें प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह मौजूद रहेंगे. छत्तीसगढ़ में पहली बार इसका आयोजन होगा, जिसके बेहतर निष्कर्ष भी सामने आएंगे.

  • भोपाल में बच्चों में डायबिटीज का खतरा, GMC और AIIMS में मरीजों की संख्या बढ़ी, नया कोर्स शुरू

    भोपाल 

     मधुमेह अब बच्चों को भी अपने गिरफ्त में ले रहा है। छोटे बच्चों में भी टाइप-1 व टाइप-2 डायबिटीज के मामले आ रहे हैं। हर रोज जीएमसी, एम्स भोपाल और जेपी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले बच्चों का आंकड़ा बढ़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार करीब दो प्रतिशत बच्चे टाइप-2 डायबिटीज के मरीज हैं। बच्चों में मधुमेह का अटैक पिछले पिछले चार-पांच वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इस गंभीरता को समझते हुए एम्स,भोपाल में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कोर्स शुरू करना पड़ा है।

    टाइप-1, टाइप-2 के जोखिम कारक

    टाइप-1 डायबिटीज एक ऑटोइयून बीमारी है, जिसमें शरीर इंसुलिन बनाना बंद कर देता है, जबकि टाइप-2 डायबिटीज जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है, जो मोटापा, निष्क्रियता, असंतुलित आहार और पारिवारिक इतिहास से बढ़ रही है। बीमारी उन बच्चों में ज्यादा देखी जा रही जो मैदान की जगह मोबाइल पर खेलते हैं। खेल उनकी दिनचर्या से नदारद है। स्क्रीन टाइम सीमित करने और स्कूलों में शुगर बोर्ड जागरुकता अभियान चलाकर इसे कम कर सकते हैं।

    बदलती जीवनशैली बनी खतरा

    चिकित्सकों के अनुसार, बच्चों और युवाओं में जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड फूड और निष्क्रिय जीवनशैली डायबिटीज का प्रमुख कारण है। मोटापा और अधिक चीनी का सेवन इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

    राजधानी में सीमित जांच सुविधाएं

    भोपाल के सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाएं सीमित हैं। सरकारी लैब में एचबीएएलसी जांच के लिए सप्ताह भर इंतजार करना पड़ता है। ऊपर से जागरुकता की भी कमी है।

  • जबलपुर में ट्रेनों में अवैध वसूली का खुलासा, बेरोजगार युवक ने साड़ी-बिंदी पहन नकली किन्नर बनकर किया काम

    जबलपुर
     रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) ने कटनी–जबलपुर रूट पर चल रही ट्रेनों में अवैध वसूली करने वाले दो फर्जी किन्नरों को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है। ओंकार चौधरी और धर्मेंद्र कोल नाम के ये दोनों आरोपी किन्नरों की वेशभूषा में ट्रेन में चढ़कर यात्रियों से जबरन पैसे वसूलते थे। पैसे न देने पर वे अभद्रता, गाली-गलौज और डराने-धमकाने जैसी हरकतें करते थे, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहता था।

    सूत्रों के मुताबिक, दोनों में आरोपी साड़ी, मेकअप और किन्नरों जैसी बोलचाल का इस्तेमाल कर वसूली करते थे। स्टेशन पहुंचते ही ये अपनी वेशभूषा बदलकर आम यात्री बन जाते थे, जिससे पहचान मुश्किल हो जाती थी। सिहोरा स्टेशन से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद RPF की विशेष टीम ने निगरानी शुरू की और छापेमारी के दौरान दोनों को ट्रेन में ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    RPF की कार्रवाई ने उन गिरोहों पर भी सख्त संदेश भेजा है जो किन्नरों की पहचान का गलत इस्तेमाल कर यात्रियों को परेशान करते हैं। आरोपियों पर रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • तनाव, दबाव और अवसाद से खुद को रखें मुक्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    विश्व मधुमेह दिवस है आज

    भोपाल

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज विश्व मधुमेह दिवस है, जो हमें जागरूक करता है कि योग, ध्यान और संयमित व्यवहार से हम स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही जीवन में सर्वोच्च लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आइए, हम सभी यह संकल्प लें कि अपनी जीवन शैली को उत्तम स्वास्थ्य के अनुकूल बनाए रखेंगे। साथ ही तनाव, अवसाद और अत्यधिक दबाव से खुद को हमेशा मुक्त रखेंगे।

     

  • रतलाम हादसा: कार गिरने से 5 मृत, राहत और बचाव अभियान जारी

    रतलाम

    रतलाम जिले में शुक्रवार, 14 नवंबर को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार, इससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक 15 साल का बच्चा भी शामिल था।

    हादसा कैसे हुआ?

        यह दर्दनाक हादसा माही नदी ब्रिज से पहले सुबह करीब 7:30 बजे हुआ है। हादसे में शिकार कार का नंबर MH03 EL 1388 था। यह दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, जब कार माही नदी ब्रिज (Mahi River Bridge) के पास पहुंची, अचानक नियंत्रण खो बैठी और रेलिंग (railing) तोड़ते हुए खाई में गिर गई।

    घटना स्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गईं। काफी मेहनत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल लोग मुंबई और अहमदाबाद के रहने वाले थे। वे दिल्ली से मुंबई की यात्रा पर थे। सभी शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    मृतकों की पहचान की जा रही है

    रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि मृतकों के नाम और उनके घरों का पता लगाया जा रहा है, ताकि उनके परिवारों को सूचना दी जा सके। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चश्मदीद गवाहों, मौके की स्थिति और CCTV फुटेज की जांच होगी। इससे यह पता चलेगा कि यह हादसा लापरवाही, तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी की वजह से हुआ।

  • इंदौर प्रशासन का सख्त कदम: स्कूल और कॉलेज बसों में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन

    इंदौर
     स्कूल और कॉलेज बसों के सुरक्षित संचालन तथा विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सुरक्षा को लेकर शहर के विभिन्न स्कूल प्रशासकों और स्कूल बसों के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें विद्यार्थियों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, सड़क पर बसों के सुरक्षित संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी स्कूल और कॉलेजों के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों एवं प्रशासकों से कहा कि स्कूल के बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूल/कॉलेज प्रबंधन/बस चालकों एवं संचालकों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात आनंद कलादगी भी उपस्थित थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले और सुरक्षा मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    इन बातों का करना होगा पालन

        स्कूल बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य।
        बसों में स्पीड गर्वनर सिस्टम लगवाना आवश्यक है और गति सीमा 40 किमी घंटा से अधिक न हो।
        बसों में किसी भी आपात स्थिति के लिए आवश्यक उपकरण जैसे अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बाक्स और अन्य जरूरी सामान हो।
        बसों में एक इमरजेंसी गेट जरूरी, बसों के फिटनेस व निर्धारित मानकों की निगरानी की जानी चाहिए।
        किसी भी स्थिति में खराब वाहनों का संचालन नहीं किया जाए।
        ड्राइवरों के पास वैध और भारी वाहन चलाने का लाइसेंस हो, जिसकी वैधता की जांच भी की जानी चाहिए।
        ड्राइवरों की शारीरिक स्थिति की समय पर जांच हो और उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाए।

     

  • हीरो इंजीनियर: आरके त्रिवेदी ने खुद सफाई कर सीवेज लाइन की ब्लॉकेज हटाई, हजारों लोगों की राहत

    भोपाल
    राजधानी भोपाल में नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके त्रिवेदी ने अपने काम के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की एक नई मिसाल पेश की है. पिछले दो माह से चोक पड़ी सीवेज लाइन को ठीक करने के लिए त्रिवेदी खुद 22 फीट गहरे सीवेज गड्ढे में उतरे और केवल दो घंटे में 400 से अधिक रहवासियों की समस्या को दूर कर दिया.

    दरअसल, भोपाल के रोहित नगर में पिछले दो माह से सीवेज लाइन लगातार चोक थी, जिससे करीब 400 से ज्यादा परिवार परेशान थे. नगर निगम के कर्मचारी कई बार सफाई करने पहुंचे, लेकिन सीवेज लाइन की तकनीकी खामी का पता नहीं लगा पा रहे थे. सीनियर अफसरों तक शिकायतें पहुंचने के बाद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके त्रिवेदी (60) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई.

    आरके त्रिवेदी ने इस चुनौती को स्वीकार किया और जेसीबी मशीन के सहारे खुद 22 फीट गहरे चैंबर में उतरे. उन्होंने कैमरे की मदद से सीवेज लाइन के अंदर देखा. रिवेदी ने पाया कि सीवेज लाइन में बोरियां फंसी हुई हैं.

    अपनी सूझबूझ और इंजीनियरिंग कौशल का उपयोग करते हुए, उन्होंने ड्रिलिंग के सहारे उन बोरियों को बाहर निकाला और चैंबर की सफाई की. इस कोशिश से 2 घंटे के भीतर ही सीवेज लाइन पूरी तरह से साफ हो गई और 400 से अधिक परिवारों को इस गंभीर समस्या से राहत मिली.

    इंजीनियर त्रिवेदी ने समस्या का मूल कारण भी बताया. उन्होंने कहा कि चैंबर न होने के कारण सीवेज लाइन में लगातार कचरा जा रहा था, जिसके चलते यह बार-बार चोक हो रही थी. ईई ने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर वहां नया चैंबर बनाया जाएगा, ताकि आगे से ऐसी कोई परेशानी न हो.

  • तीर्थयात्रा पैकेज में ठगी, 8 निवासियों को 18 लाख का चूना, हज का इंतजाम नहीं हुआ

     मंदसौर 

    मध्य प्रदेश के मंदसौर और उज्जैन के 8 लोगों से 18.62 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.  हज यात्रा की व्यवस्था करने के नाम पर राजस्थान के जोधपुर निवासी दो लोगों ने इस ठगी को अंजाम दिया. 

    मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि इस साल अप्रैल में मंदसौर और उज्जैन के आठ लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आवेश रजा और सैयद हैदर अली ने हज यात्रा पैकेज के तहत एमपी के लोगों से  18.62 लाख रुपए वसूले, लेकिन न तो तीर्थयात्रा की व्यवस्था की और न ही पैसे वापस किए.

    उन्होंने आगे कहाकि सभी लेन-देन ऑनलाइन किए गए थे. उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और अदालत के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. जोधपुर में कई छापों के बावजूद आरोपी हर बार गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहे. तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचनाओं का उपयोग करके राजस्थान पुलिस के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार किया.

    मीणा ने बताया कि आरोपियों को  अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पीड़ितों की धनराशि की वसूली के प्रयास जारी हैं.

    आवेश रजा और सैयद हैदर अली को भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 316(2) और 318(4) के तहत आपराधिक विश्वासघात, संपत्ति के धोखाधड़ीपूर्ण हस्तांतरण और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है.

  • जंगल के सफर का आनंद: कूनो नेशनल पार्क में आज से दूसरा फॉरेस्ट रिट्रीट, चीते कर रहे इंतजार

    ग्वालियर
    मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में वर्ष 2023 के बाद इस वर्ष फिर बड़े रोमांच की तैयारी है। 14 नवंबर से कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्ट सीजन-2.0 शुरू हो रहा है। इसमें पर्यटकों को जंगल सफारी के जरिये चीतों को प्राकृतिक रहवास में दिखाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पर्यटकों के लिए भव्य टेंट सिटी बनाई गई है। इसके साथ कई एडवेंचर (साहसिक) गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

    चीतों के बारे में जानकारी देने के लिए चीता इंटरप्रिटेशन सेंटर तैयार किया गया है। यहां पर्यटक चीतों के बारे में सब कुछ जान सकेंगे। इस बार भी 25 टेंट हाउस तैयार होंगे, जिसमें देश-विदेश के पर्यटकों को आमंत्रित किया गया है। इस सीजन में पर्यटक कूनो की समृद्ध जैव विविधता के बीच ग्लैंपिंग (लग्जरी सुविधाओं के साथ कैंपिंग) का अनूठा अनुभव ले सकेंगे।

    पहले फॉरेस्ट रिट्रीट में नहीं दिखे थे चीते

    कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 24 चीते हैं। इनमें से 16 चीते खुले जंगल में और आठ चीते बड़े बाड़ों में हैं। वर्ष 2023 के पहले फॉरेस्ट रिट्रीट में पर्यटक चीतों को नहीं देख सके थे। कूनो में जंगल सफारी के लिए फिलहाल 10 वाहन चल रहे हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए इनकी संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

    पार्क प्रबंधन की ओर से रिट्रीट में सोविनियर सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, इसमें पार्क और चीतों से जुड़ी चीजों को पर्यटकों के लिए रखा जाएगा। पर्यटक इन्हें खरीद भी सकेंगे। टेंट सिटी के साथ ही विलेज वाक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय प्रस्तुतियां, बर्ड वाचिंग, नाइट वाक से लेकर अन्य गतिविधियां भी पर्यटकों के लिए रहेंगी। यह आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड निजी कंपनी के सहयोग से कर रहा है।
    पर्यटक ले रहे जानकारी

    रिट्रीट में इस बार कई आकर्षण जोड़े गए हैं। पर्यटकों की ओर से पूछताछ की जा रही है, यह उत्साहजनक है। – युवराज पडोले, डिप्टी डायरेक्टर, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड