• रायपुर : प्रदेश में अब तक 1140.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1140.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1562.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 527.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
     
    रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1030.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 920.5 मि.मी., गरियाबंद में 1096.9 मि.मी., महासमुंद में 958.8 मि.मी. और धमतरी में 1057.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1132.4 मि.मी., मुंगेली में 1113.3 मि.मी., रायगढ़ में 1334.9 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1074.5़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1351.2 मि.मी., सक्ती में 1241.9 मि.मी., कोरबा में 1117.0 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1038.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 884.8 मि.मी., कबीरधाम में 808.0 मि.मी., राजनांदगांव में 974.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1415.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 874.1 मि.मी. और बालोद में 1251.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 760.2 मि.मी., सूरजपुर में 1142.5 मि.मी., बलरामपुर में 1520.0 मि.मी., जशपुर में 1056.5 मि.मी., कोरिया में 1195.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1075.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1531.1 कोंडागांव जिले में 1100.3 मि.मी., कांकेर में 1321.9 मि.मी., नारायणपुर में 1397.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1552.8 मि.मी., और सुकमा जिले में 1205.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

  • बालोद : आवास प्लस सर्वे 2.0 के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति हेतु श्रीमती फुलकुंवर बाई का नाम शामिल, प्राथमिकता क्रम पर मिलेगा लाभ

    बालोद : आवास प्लस सर्वे 2.0 के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति हेतु श्रीमती फुलकुंवर बाई का नाम शामिल, प्राथमिकता क्रम पर मिलेगा लाभ

    जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दी जानकारी

    बालोद

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कसहीकला की श्रीमती फुलकुंवर बाई को प्राथमिकता क्रम में योजना का लाभ दिलाया जाएगा। जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2025 में आवास प्लस सर्वे 2.0 द्वारा छुटे हुए पात्र परिवारों का नाम जोड़ने का कार्य आवास प्लस ऐप द्वारा किया गया है। जिसमें श्रीमती फुलकुंवर बाई पति गैंद लाल का नाम सूची में जोड़ने की कार्यवाही हो चुकी है एवं भविष्य में शासन के निर्देशानुसार नियमानुसार प्राथमिकता क्रम में योजना का लाभ श्रीमती फुलकुंवर बाई को दिया जाएगा।

  • सहारा की जमीन घोटाले के बाद अब माल्या की कंपनी ईओडब्ल्यू के रडार पर

    भोपाल 

     सहारा समूह की बेशकीमती जमीन के गड़बड़झाले के बाद अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने विजय माल्या के आधिपत्य वाली यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के जमीन से जुड़े मामले की जांच शुरू की है। रातीबड़ के किसानों ने ईओडब्ल्यू से 20.16 एकड़ जमीन से जुड़े मामले को लेकर शिकायत की थी।

    ईओडब्ल्यू (EOW) ने माल्या की कंपनी के बेंगलूरु दफ्तर को नोटिस भेजा है। आरोप है कि जमीन विटारी डिस्लरी की है। माल्या की कंपनी अपना बता बेचने का प्रयास कर रही है।

    प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि हर्ष पैकेजिंग की ओर से भोपाल की इस जमीन पर कब्जा जताया जा रहा है। दावा है कि उन्होंने जमीन बोली के जरिए खरीदी। बेचने वाली यूनाइटेड स्पिरिट्स खुद इस जमीन का कागजों में मालिकाना हक नहीं रखती। जांच के लिए ईओडब्ल्यू ने हर्ष पैकेजिंग को नोटिस जारी कर किया है।

    ऐसे समझिए विवाद

    – 1999 में विटारी डिस्टलरीज ने 20 एकड़ जमीन खरीदी। चार एकड़ में प्लांट और 16 एकड़ में किसान खेती के लिए थी।

    – मई 2001 में विटारी का माल्या की मैगडॉवल स्पिरिट्स लि. में कोर्ट के जरिए विलय हो गया, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में जमीन विटारी के नाम रही।

    – 2019 में नामांतरण की फाइल बढ़ाई तो जिला डिप्टी रजिस्ट्रार ने स्टाम्प शुल्क पेनल्टी सहित 3.50 करोड़ तय किए।

    – 26 मार्च 2023 को कंपनी ने 1.59 स्टाम्प शुल्क जमा किया तो तहसीलदार ने 20 जून 2023 को यूनाइटेड स्पिरिट्स के रिकॉर्ड में दर्ज किया।

    – 2023 में शुल्क बदलकर 1.59 करोड़ कर दिया। इस पर काफी विवाद हुआ।

    – किसानों ने कब्जे को लेकर विवाद किया तो 12 जुलाई 2023 को यूनाइटेड स्पिरिट्स का नामांतरण निरस्त कर दिया गया।

    – 21 अक्टूबर 2024 को तहसीलदार ने फिर से यूनाइटेड स्पिरिट्स का नामांतरण दर्ज कर दिया।

    बिना रजिस्ट्री के बेचने नियुक्त किए दो प्रतिनिधि

    जमीन 1999 में विटारी डिस्लरी प्रालि. ने खरीदी। बाद में विलय मेसर्स मैगडॉवल स्पिरिट्स लि. में हो गया। 2006 में केंद्र ने मैगडॉवल से यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमि. कर दिया। रिकॉर्ड में जमीन विटारी के नाम रही। माल्या के प्रतिनिधि गुलाम, राकेश सिन्हा ने कलेक्टर न्यायालय ऑफ स्टाम्प में आवेदन कर नामांतरण का प्रयास किया।

  • मध्यप्रदेश में मदरसों पर धर्मांतरण की आशंका, 556 हिंदू बच्चों को लेकर एनएचआरसी ने जताई चिंता

    भोपाल 
    राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) के पास पहुंची शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मध्य प्रदेश के मदरसों में हिंदू बच्चों के मतांतरण का रैकेट चल रहा है। प्रदेश के 27 मदरसों में 556 हिंदू बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले में एफआइआर दर्ज कराने की मांग की है।

    आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली एनएचआरसी की पीठ ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव से 15 दिन में जवाब मांगा है। प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में आयोग ने कहा है कि मदरसे शिक्षा के अधिकार अधिनियम के दायरे से बाहर हैं। ऐसे में यह समझ से परे है कि हिंदू बच्चों को वहां कैसे और क्यों प्रवेश दिया जाता है।

     NHRC ने मांगी रिपोर्ट, कानूनगो बोले-सरकार बंद करें ग्रांट

    एनएचआरसी के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने बताया कि आयोग को 26 सितंबर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रदेश में अवैध धर्मांतरण का गिरोह सक्रिय है, जो 556 हिन्दू बच्चों को 27 अवैध मदरसों में दाखिला देकर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया कि ये मदरसे मुरैना, इसलामपुरा, जौरा, पोरसा, अंबाह, कैलारस, संबलगढ़ और अन्य क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं। बिना सरकारी अनुमति के ये संस्थान हिन्दू बच्चों को कुरान और हदीस की शिक्षा दे रहे हैं, जो किशोर न्याय (देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 का उल्लंघन है।

    सरकार ग्रांट देना तुरंत बंद कर दें 
    प्रियांक कानूनगो ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछली कई वषों से समस्या चल रही है। मध्य प्रदेश में मदरसा संचालक हिंदू बच्चों को प्रवेश देते है और कुरान पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षा केंद्र नहीं है। यह धार्मिक परंपरा सीखाने के केंद्र हैं। राज्य सरकारों को मदरसों को ग्रांट देने का काम तुरंत बंद कर देना चाहिए। यह सरकार का काम नहीं है।  

    शिकायतकर्ता का आरोप

    एनएचआरसी को 26 सितंबर को भेजी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुरैना, इस्लामपुरा, जौरा, पौरसा, अंबाह, कैलारस, संबलगढ़ और अन्य क्षेत्रों में स्थित ये मदरसे, किशोर न्याय (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 का उल्लंघन करते हुए, बिना उचित सरकारी अनुमति के हिंदू नाबालिगों को कुरान और हदीस पढ़ा रहे हैं।

    शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 28(3) और 16 अगस्त 2024 को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन है, जिसमें गैर-इस्लामी बच्चों को इस्लामी मदरसों में पढ़ने से रोक दिया गया है।

    इसके अलावा यह आरोप भी लगाया गया कि इस रैकेट का अवैध विदेशी फंडिंग और राष्ट्र-विरोधी तत्वों से संबंध हो सकता है। 

  • जगदलपुर : आईटीआई बस्तर में सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

    जगदलपुर
    शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर में सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के परिसर में गत दिवस स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस बारे में संस्था के प्राचार्य डॉ एके मण्डले ने बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान संस्था के परिसर एवं परिसर के आस-पास साफ-सफाई किया गया। साथ ही एक पेड़ ष्माँष् के नाम पर वृक्षारोपण किया गया। वहीं जनजागरूकता के लिए प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण और व्यक्तिगत त स्वच्छता पर रैलियां निकाली गई। इस दौरान स्लोग्न और पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर संस्था के समस्त प्रशिक्षण अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

  • क्लब फुट बच्चों की मदद के लिए चिरायु का विशेष शिविर, उत्तर बस्तर कांकेर में हुआ आयोजन

    उतर बस्तर कांकेर

    स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की निर्देशानुसार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्व जिला चिकित्सालय कांकेर में क्लब फुट (टेढे़-मेंढे पैर) वाले बच्चों के उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 31 बच्चों को फॉलोअप एवं जन्मजात बालिका (07 दिन) का भी ऑपरेशन किया गया।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि विकासखंड अंतागढ़ के ग्राम सेमर निवासी सुखबती कुरेटी की बच्ची का जन्म सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमाबेड़ा में एक सप्ताह पहले हुआ, जिसमें बच्चे के पैर में विकृति पाई गयी। चिरायु टीम द्वारा इसकी पहचान कर इसके उपचार की शुरूआत की गई। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुप पदमवार ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है, जिसका शीघ्र पहचान कर उपचार किया जावे तो इस विकृति से निजात पाया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी.ठाकुर ने शिविर में उपचाररत बच्चों के परिजनों से मिलकर बच्चों के नियमित उपचार के लिए समझाईश भी दिया। शिविर में जिला स्तरीय एवं चिरायु टीम के डॉ. जयप्रकाश धीवर एवं फार्मासिस्ट प्रेमराज विशाल उपस्थित रहे।

  • बस्तर के हुनर को डिजिटल मंच, उद्यमिता विकास कार्यक्रम से कारीगरों को मिल रही ताकत

    जगदलपुर
    आयुक्त हस्तशिल्प एवं वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में बस्तर शिल्प हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सहयोग से छः दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक निजी होटल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर के कारीगरों एवं उद्यमियों को आधुनिक व्यावसायिक तकनीकों से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाना है।

            इस अवसर पर डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ राहुल कुमार पाण्डेय ने कारीगरों को डिजिटल माध्यमों से अपने शिल्प और उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के गुर सिखाए। उन्होंने उदाहरणों और प्रेरक अंदाज में बताया कि किस प्रकार डिजिटल मार्केटिंग किसी भी पारंपरिक व्यवसाय को “स्थानीय से वैश्विक” बना सकती है। उन्होने बताया कि बस्तर की कला और शिल्प केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि भारत की पहचान भी है। यदि हमारे कारीगर डिजिटल साधनों का सही उपयोग करें, तो उनका हुनर दुनिया के हर कोने तक पहुँच सकता है। मेरा संकल्प है कि यहाँ का हर कारीगर डिजिटल पंख लगाकर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाए।

            कारीगरों और प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत प्रेरणादायी और उपयोगी बताया। उनका कहना था कि ऐसे प्रशिक्षक ही वास्तव में बस्तर के कारीगरों को नई दिशा दे सकते हैं और ऐसे कार्यक्रम उनके जीवन और व्यवसाय में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले सिद्ध होंगे। यह कार्यक्रम न केवल स्थानीय कला एवं शिल्प को प्रोत्साहन दे रहा है, बल्कि “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।

  • तेजस एक्सप्रेस का सफर जारी: इंदौर से मुंबई तक ट्रेन सेवा तीसरी बार बढ़ाई गई

    इंदौर
     मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी इंदौर और मुंबई के बीच चलने वाली तेजस ट्रेन संचालित हो रही है। मध्य प्रदेश की पहली तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए इसके संचालन को तीसरी बार बढ़ा दिया गया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने जानकारी दी कि मुंबई सेंट्रल से इंदौर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 09085/09086 मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरों का विस्तार किया गया है।

    गाड़ी संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन जो पहले 29 सितंबर 2025 तक चलनी थी। वह अब 28 नवंबर 2025 तक मुंबई सेंट्रल से इंदौर के लिए रवाना होगी। ट्रेन संख्या 09085 हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 11:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसी तरह, इंदौर से मुंबई के लिए ट्रेन संख्या 09086 हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 5 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 7:10 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन का अंतिम फेरा अब 29 नवंबर तक होगा।

    इन जगहों पर रहेगा स्टॉपेज
    तेजस एक्सप्रेस मुंबई और इंदौर के बीच बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी की सुविधा रहेगी।

    किराया अन्य ट्रेनों से ज्यादा
    तेजस एक्सप्रेस का किराया इस रूट की दुरंतो एक्सप्रेस और अवंतिका एक्सप्रेस से अधिक रखा गया है। थर्ड एसी का किराया 1805, सेकंड एसी का किराया 2430 जबकि फर्स्ट एसी का किराया 3800 है। जबकि दुरंतो एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी का किराया 3425 और अवंतिका एक्सप्रेस में 2870 है।

    यात्रा का समय भी ज्यादा
    तेजस ट्रेन, दुरंतो ट्रेन और अवंतिका की तुलना में अधिक समय लेगी। दुरंतो एक्सप्रेस इंदौर से मुंबई का सफर 11 घंटे 10 मिनट में पूरा करती है। वही अवंतिका एक्सप्रेस 12 घंटे 15 मिनट में पहुंचती है। जबकि तेजस एक्सप्रेस को 14 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा।

    तेजस ट्रेन की खासियत
    तेजस एक्सप्रेस देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन है जिसे आईआरसीटीसी संचालित करता है। इसमें एलसीडी स्क्रीन, वाई-फाई, स्वचालित दरवाजे, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और आरामदायक सीटें जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

    बुकिंग शुरू और सीटें उपलब्ध
    तेजस ट्रेन की बुकिंग 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है।मुंबई से 23 जुलाई की ट्रेन में थर्ड एसी में 338, सेकंड एसी में 112 और फर्स्ट एसी में 81 सीटें उपलब्ध हैं। इंदौर से 24 जुलाई की ट्रेन में थर्ड एसी में 317 सीटें, सेकंड एसी में 101 और फर्स्ट एसी में 77 सीटें खाली हैं।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मिली स्वीकृति

    रायपुर : सिंगीबहार-अबीरा मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य स्वीकृति

    झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली यह सड़क आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर मिली स्वीकृति

    रायपुर

    ग्रामीण क्षेत्रों में असंबद्ध बस्तियों को बारहमासी सड़क संपर्क प्रदान करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सके। योजना अंतर्गत विकासखण्ड फरसाबहार में सिंगीबहार से अबीरा 5.60 किमी तक सड़क का सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण कार्य स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की निर्देश पर इस सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई थी।

    यह मार्ग छत्तीसगढ़ से झारखण्ड एवं ओड़िसा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बन गई है। सड़क की महत्ता को देखते हुए और लोगों की आवागमन की सुविधा के लिए  दो राज्य को जोड़ने वाली इस सड़क पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। व्यापार और आवागम की  दृष्टिकोण से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। एक तरह से यह मार्ग अर्थव्यवस्था की धूरी भी है। 

    अधोसंरचना विकास को मिल रही गति, बिछ रहा सड़कों का जाल 

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास के तहत सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, बल्कि शहरी इलाकों को भी सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, मरीजों, आम नागरिकों, व्यापारियों, ग्रामीणों सहित सभी वर्गों को लाभ होगा। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी इन क्षेत्रों तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने हेतु सड़कों सहित अन्य अधोसंरचना विकास के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री की मंशा है  कि आने वाले समय में जशपुर जिला मजबूत सड़क नेटवर्क और आधुनिक यातायात सुविधाओं का आदर्श मॉडल बनकर उभरे, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था और विकास को निरंतर गति मिलती रहे।

  • रायपुर के किसानों को राहत, कंजी और लोकल नाला सिंचाई कार्यों पर खर्च होंगे 5.56 करोड़

    कृषि को मिलेगा संबल: रायपुर में सिंचाई परियोजनाओं के लिए 5.56 करोड़ की मंजूरी

    रायपुर के किसानों को राहत, कंजी और लोकल नाला सिंचाई कार्यों पर खर्च होंगे 5.56 करोड़

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 5 करोड़ 56 लाख 99 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड जैजेपुर के अंतर्गत लोकल नाला पर जुनवानी स्टापडेम सह रपटा निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 7 लाख 32 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण हो जाने पर निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ ही 50 हेक्टेयर क्षेत्र में कृषकों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई की जा सकेगी। विकासखण्ड पामगढ़ के अंतर्गत कंजी नाला में भवतरा एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 49 लाख 67 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी भू-जल सवर्धन के साथ ही 35 हेक्टेयर खरीफ एवं 53 हेक्टेयर रबी कुल 88 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराना मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

  • सीएम साय बोले – नवरात्रि का पर्व बढ़ाता है उत्साह, उमंग और आपसी सद्भाव

    रायपुर : उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री  साय

    मुख्यमंत्री  साय रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल, मातारानी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

    रायपुर

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था।

    मुख्यमंत्री  साय भानपुरी स्थित  कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में  गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित "झणकारो 2025", इनडोर स्टेडियम में "रंगीलो रास 2025" तथा ओमाया पार्क में "रास गरबा उत्सव" में सम्मिलित हुए। इन आयोजनों में समाजजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक कच्छ पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। गरबा की धुनों और रंगारंग माहौल में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

    प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि नवरात्रि उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता को और मजबूत करता है तथा जन-जन में ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में देवी को विभिन्न स्वरूपों में पूजा जाता है और मातृशक्ति के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

    मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, धमतरी में मां अंगारमोती एवं बिलईमाता, सरगुजा और रतनपुर में मां महामाया, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी जैसे अनेक स्वरूपों में माता प्रदेश में विराजमान हैं। इन सभी शक्तिपीठों का आध्यात्मिक महत्व न केवल प्रदेश की आस्था को मजबूत करता है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी छत्तीसगढ़ को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।

    उन्होंने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन ही यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने जीएसटी रिफॉर्म लागू कर देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान की है। यह सुधार न केवल व्यापार को सुगम बनाएगा बल्कि उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ‘बचत उत्सव’ के माध्यम से आम नागरिकों की जेब में पैसों की उल्लेखनीय बचत हो रही है और यह अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

    मुख्यमंत्री  साय ने लोगों से आह्वान किया कि जब भी बाजार जाएँ तो स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी को प्राथमिकता दें। स्वदेशी से न केवल देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है और यही देश की समृद्धि का आधार बनेगा।

    इस अवसर पर रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  मोतीलाल साहू,  पुरंदर मिश्रा,  सुनील सोनी, आरंग विधायक  अनुज शर्मा, पूर्व विधायक  देवजी भाई पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल आयोग के अध्यक्ष सहित कच्छ कड़वा पाटीदार समाज और  गुजराती लोहाणा महाजन समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • इंदौर में करोड़ों की हेराफेरी का शक, पाथ ग्रुप पर ED का छापा, अनिल अंबानी लिंक की जांच

    इंदौर
     प्रदेश के औद्योगिक शहर इंदौर में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापामार कार्रवाई की है। ईडी ने पाथ इंडिया ग्रुप के ठिकानों पर अचानक रेड की है। तड़के करीब 6 बजे ईडी की टीम पांच से छह गाड़ियों के साथ महू स्थित बंगला नंबर 76 और शहर के अन्य ठिकानों पर पहुंची। टीम ने ग्रुप से जुड़े कार्यालयों और निदेशकों के आवासों में तलाशी अभियान शुरू किया। मीडिया को छापामारी स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

    कौन हैं पाथ ग्रुप के डायरेक्टर
    पाथ इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन अग्रवाल हैं। कंपनी में निपुण अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, नीति अग्रवाल और संतोष अग्रवाल डायरेक्टर हैं। इसके अलावा आशीष अग्रवाल और आदित्य उपाध्याय को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर जोड़ा गया है। साथ ही कंपनी की मैनेजमेंट टीम में राजेश झमानी (सीनियर जनरल मैनेजर), संजय कुमार बोरसे (जीएम), जेपी मिश्रा (सीजीएम एचआर एंड एडमिन), नुकुंज परमार (जीएम फाइनेंस), मनीष शर्मा (जीएम टोल ऑपरेशन), अनुज गोयल (जीएम कॉन्ट्रैक्ट्स), अनुराग सुराना (सीनियर जीएम मैकेनिकल), हेमंत गर्ग (सीएस), विशाल मुदगल (जीएम मार्केटिंग), नवनीत शर्मा, सुलतान अहमद खान और असरफ हुसैन कुरैशी (चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर) शामिल हैं। ईडी ने इन सभी से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की गहन जांच शुरू कर दी है।

    अनिल अंबानी केस से जुड़ रही कड़ी
    सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी अनिल अंबानी से संबंधित बैंक लोन घोटाले की जांच का हिस्सा है। जानकारी के मुताबिक अंबानी की एक कंपनी और पाथ ग्रुप के बीच कई निर्माण परियोजनाओं को लेकर करार हुए थे। ईडी को शक है कि इन समझौतों के बहाने करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गई।

    10 साल पहले भी पड़ी थी रेड
    करीब दस साल पहले भी पाथ ग्रुप पर आयकर विभाग ने दबिश दी थी। तब खुलासा हुआ था कि राजस्थान में एक हाईवे निर्माण प्रोजेक्ट का ठेका अनिल अंबानी की कंपनी को मिला था। जिसे पाथ ग्रुप को सब-कॉन्ट्रैक्ट के रूप में सौंपा गया। इस दौरान दो अलग-अलग अनुबंध सामने आए थे। आरोप था कि सीक्रेट एग्रीमेंट के जरिए अतिरिक्त रकम को अलग-अलग कंपनियों के माध्यम से बाहर भेजा गया। बाद में दुबई से वापस भारत लाया गया।

  • गुरुओं को मिला सम्मान, लखन लाल देवांगन ने शिक्षक सम्मान समारोह में बढ़ाई गरिमा

    रायपुर : कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

    कोरबा जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त एवं नवाचारी शिक्षको का किया गया सम्मान

    गुरु का दर्जा भगवान से ऊपर, बेहतर समाज निर्माण में निभाते है अहम भूमिका-मंत्री  लखन लाल देवांगन

    रायपुर

    वाणिज्य,  उद्योग, श्रम,  आबकारी एवं सार्वजिक उपक्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज सोमवार को कोरबा स्थित कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं नवाचारी शिक्षकों को पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर मती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह,  नगर निगम सभापति  नूतन सिंह ठाकुर , निगम आयुक्त  आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत  दिनेश नाग, डीईओ  टी पी उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा  विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  देवांगन ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान हम सभी के लिए गौरव का विषय है, हमारी संस्कृति में शिक्षक का दर्जा भगवान से ऊपर है। शिक्षक बेहतर समाज का निर्माण में अहम भूमिका निभाते है, बच्चों को सच्चाई का मार्ग दिखाकर कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाते है। आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक जैसे बड़े से बड़े पद पर प्रतिष्ठित अधिकारियों का भी भविष्य किसी शिक्षक द्वारा ही तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत 2047 की संकल्पना तभी साकार होगी जब देश का हर बच्चा शिक्षित हो, देश की तरक्की में अपना योगदान दें, अच्छे नागरिक होने के सारे कर्तव्यों का पालन करें।

     देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सतत प्रयास जारी है। जिले में डीएमएफ से शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए है। मद से जिले के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में सबेरे पौष्टिक नास्ता वितरण किया जा रहा है, शिक्षकों की आवश्यकता वाले शालाओं में मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति, पहाड़ी कोरवा व बिरहोर वर्ग के शिक्षित युवाओं को अतिथि शिक्षक व भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। अनेक स्थानों में नए शाला भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है एवं मेधावी छात्रों को निःशुल्क नीट जेईई की तैयारी भी डीएमएफ से की गई है।

    महापौर मती राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही मानव जीवन  में शिक्षकों की भूमिका की जानकारी देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

    कार्यक्रम में मंत्री  देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्याे हेतु सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया  गया। सम्मान के क्रम में राज्यपाल द्वारा सम्मानित हुए शिक्षक डॉ फरहाना अली, डॉ सुशील तिवारी,  शिवराज शर्मा, डॉ धरम लहरे, डॉ गीता देव हिमधर, डॉ जगन्नाथ हिमधर,  कामता जायसवाल,  राकेश टण्डन,   गौरव शर्मा,  वीरभर्द सिंह पैंकरा,  नोहर चन्द्रा,  गोकुल प्रसाद मार्बल, मती वसुंधरा कुर्रे,  भूपेंद्र सिंह राठौर, मती मधुलिका दुबे, मती प्रिया दुबे,  सर्वेश सोनी,   मुकुंद केशव उपाध्याय, मती  कौशिल्या खुराना एवं   जितेंद्र कुमार साहू शील्ड व प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जीके के सेवानिवृत्त शिक्षक  राजेश्वर प्रसाद कश्यप,  शिवनारायण पात्रे,  जमुना सिंह कंवर,  रमन लाल बंजारे,   भरत लाल नेटी,  पन्नालाल साहू,   ज्वाला प्रसाद कौशले, मती कल्याणी शुक्ला,  संत राम कंवर,  अशोक उपाध्याय,  छत्रपाल शांडिल्य ,  नोहर सिंह राज,  संग्राम सिंह राज, मती कमला भाटिया,  अनूप कुमार कौशिक,  नवाचारी शिक्षक अंतर्गत  जगजीवन केवर्त,  लोकनाथ सेन, कुमारी मंजू लता प्रधान,  महेंद्र कश्यप,  ललित कुमार यादव, मती प्रिया दुबे,  अश्विनी चौहान,  अशोक राठिया,  ईश्वर पड़वार, सु योगिता साहू,  रूपेश कुमार कश्यप, मती माया साहू,  नवीन कुमार  खोब्रागढ़े एवं मती कुसुमलता साहू सम्मानित हुए।

  • उप मुख्यमंत्री साव ने किया 2 करोड़ 37 लाख से अधिक की लागत से उच्च स्तरीय पानी टंकी का होगा निर्माण

    रायपुर : ‘दीक्षा नगर और आसपास के रहवासियों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या का होगा समाधान‘

    उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने किया 19.60 करोड़ की पेयजल आपूर्ति कार्यों का भूमिपूजन

    2 करोड़ 37 लाख से अधिक की लागत से उच्च स्तरीय पानी टंकी का होगा निर्माण

    दीक्षा नगर सहित 13 बस्तियों के एक हजार घरों तक पहुंचेगा नल कनेक्शन

    रायपुर

     

    रायपुर शहर के दीक्षा नगर एवं आसपास की 13 बस्तियों की वर्षो पुरानी पानी की समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के ठक्कर बापा वार्ड अंतर्गत दीक्षा नगर स्थित गीतांजलि सोसायटी (उद्यान) में 19 करोड़ 60 लाख 74 हजार रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल आपूर्ति परियोजना का भूमिपूजन किया।

    उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना है। आज हुए भूमिपूजन वाले विकास कार्य के पूर्ण होने से दीक्षा नगर और आसपास के क्षेत्रों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या का स्थायी समाधान बनेगी। दीक्षा ने कहा कि पिछले 20 महीने में 462 करोड़ रुपए विकास की राशि मिली है। यह केवल एक नगरीय निकाय से स्वीकृत हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की एक-एक गारंटी को पूरा करते जा रहे हैं। नगरीय निकाय के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं आएगी। लोक निर्माण विभाग से कई सौ करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं। सभी विकास के कार्य जनता की मांग अनुसार कराए जा रहे है। उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि रायपुर नगर निगम के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव आयेगा, उसके लिए सभी वार्डों को 50-50 लाख रुपए दिए जाएंगे।

    सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों की नई शुरुआत हो रही है। आज पानी टंकी का भूमि पूजन हुआ और दो साल में सबके घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। सड़कों का विकास तेजी से हो रहा है, चौड़े-चौड़े सड़क बन रहे हैं। आज बाहर के लोग कहते हैं रायपुर की पहचान और तस्वीर बदल गई है।  अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है।

     राजेश मूणत ने कहा कि स्वच्छ पेयजल बहुत बड़ी जरूरत है। सरकार तय सीमा में सभी कार्यों को पूरा करेगी। रायपुर के लिए सौगात की श्रृंखला शुरू हो गई है। जनता की मंशा के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। महापौर मती मीनल चौबे ने कहा कि यह भूमिपूजन लंबे समय से हो रही पेयजल की समस्या से आमजनों को निजात दिलाएगी। स्वच्छ और नियमित पानी की सप्लाई हो सकेगी।

    पांच हजार से अधिक की आबादी होगी लाभान्वित

    गौरतलब है कि परियोजना के अंतर्गत 200 किलोलीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी (25 मीटर स्टेजिंग) का निर्माण 2 करोड़ 37 लाख 14 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। 600 मीटर आर.एम.टी. डीआई के-09 पाइपलाइन से रॉ वाटर पम्पिंग एवं राइजिंग मेन कार्य 81 लाख 13 हजार रुपए में होगा। डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाने का कार्य 40,000 मीटर लंबाई में किया जाएगा, जिस पर 14 करोड़ 61 लाख 05 हजार रुपए व्यय होंगे। इसके अलावा 1000 घरों तक घरेलू नल कनेक्शन और उतनी ही संख्या में वाटर मीटर लगाए जाएंगे, जिस पर 1 करोड़ 57 लाख 82 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। पेयजल आपूर्ति प्रणाली को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने के लिए पी.एल.सी. स्काडा ऑटोमेशन तकनीक भी लगाई जाएगी, जिसकी लागत 23 लाख 60 हजार रुपए होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने पर करीब पांच हजार से अधिक की आबादी को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  राजेश मूणत,  मोतीलाल साहू,महापौर मती मीनल चौबे,पार्षद मती प्रमिला बल्ला साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • विकास की दिशा में बड़ा कदम: रायपुर में तीन वृहद पुलों की आधारशिला रखी गई — उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    रायपुर : उप मुख्यमंत्री  अरुण साव 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास

    रिंग रोड क्रमांक-2 में जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर बनेंगे तीन ओव्हरपास

    रायपुर

    उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2, हीरापुर चौक (गनपत चौक) में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन वृहद पुलों का शिलान्यास किया।

    शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री  अरूण साव ने प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व और विजयदशमी की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार अटल निर्माण वर्ष मना रही है। हमने बनाया है हम ही सवारेंगे इस संकल्प के साथ लगातार प्रदेशवासियों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर ला रहे हैं और राजधानी रायपुर को संवारने का काम लगातार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित देश बनाने की दिशा में जीएसटी रिफार्म संबंधी ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह देश की पहली योजना है जो देश के 140 करोड़ जनता को छोटे से छोटे समान जैसे – साबुन, बिस्कुट से लेकर कार, कंप्यूटर सहित सभी समानों की खरीदी पर एक समान में बचत होने वाली है। जीएसटी बचत उत्सव नवरात्रि के पहले दिन से प्रारंभ हुआ है जिसका प्रत्यक्ष लाभ देश की जनता को मिलेगा। यह भारत को विकसित बनाने की दिशा में एक इतिहास रचा है।

    कार्यक्रम को सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विष्णु देव साय की सरकार शिक्षा सहित राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि रायपुर शहर को राजधानी के अनुरूप विकसित करने की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। 

    विधायक  राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार है। राजधानी वासियों को उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए बनाई गई सभी योजनाओं को हम तय सीमा में पूरा करवाएंगे। इस ओव्हर पास सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

    कार्यक्रम को विधायक  मोतीलाल साहू और महापौर मती मीनल चौबे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक सर्व सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा, नगर निगम सभापति  सूर्यकांत राठौर वार्ड पार्षद मती रामहिन कुर्रे तथा विभिन्न वार्डों के पार्षदगण एवं  रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रायपुर में रिंग रोड क्रमांक-2 पर तीन ओव्हरपास बनाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत जरवाय मार्ग में बंगाली होटल के पास 23 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपए की लागत से, हीरापुर चौक में 49 करोड़ 40 लाख दस हजार रुपए तथा सरोरा चौक पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 43 करोड़ 76 लाख 48 हजार रुपए की लागत से तीन ओव्हर पास निर्माण किया जाएगा। इन तीनों चौराहों में ओव्हार पास बन जाने से टाटीबंध एवं भनपुरी के मध्य हीरापुर, अटारी, जरवाय, तेंदुआ, गुमा, कोटा, मोहबा बाजार इत्यादि क्षेत्र के लगभग 02 लाख से अधिक आम नागरिकों के साथ-साथ सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बाधारहित सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

  • दसवीं-बारहवीं के बाद छात्राओं की पढ़ाई में नहीं आएगी रुकावट, मिलेगा 30 हजार का शैक्षणिक सहयोग

    रायपुर : ‘सरकारी स्कूलों से दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए‘

    उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

    रायपुर

    उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री  अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री  साव ने बताया कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य की विष्णु देव सरकार अब सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को आगे महाविद्यालयीन पढ़ाई करने के लिए 30 हजार रूपए की सहायता देगी। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश में छात्राओं को अब आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में नही छोड़नी पड़ेगी। छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने सपने साकार कर सकेगीं।

    उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने लोकापर्ण समारोह को संबोधित करते हुए नवीन विद्यालय के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद के दौरान छात्रा अनुष्का शर्मा ने उपमुख्यमंत्री से पूछा आप बचपन में कैसे स्कूल में पढ़े ? जिस पर  साव ने बताया कि कक्षा तीसरी तक मैंने अपने गांव में पढ़ाई की। वह शासकीय भवन नहीं था, हमारे ही परिवार का एक कच्चा मकान था। हम अपने घर से चटाई ले जाते और बैठा करते। हर शनिवार को गोबर की पोताई भी हम करते थे। जबकि आज देखिए आपके लिए सरकार कितने भव्य और बड़े विद्यालय बना रही है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि सरकार आपको आधुनिक सुविधायुक्त विद्यालय बनाकर दे रही है ताकि आप अपना पूरा ध्यान लगाकर खूब पढ़े और आगे बढ़े। इसलिए आपकी भी यह जिम्मेदारी है कि आप पूरा मन लगाकर अच्छी तरह पढ़ें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की सरकार स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा के बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। अच्छे स्कूल बन रहे हैं, पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिल रहा है, छात्र-छात्राओं की जरूरतों का ध्यान रखकर विद्यालय का विकास किया जा रहा है।   साव ने बताया कि रायपुर शहर राजधानी के अनुरूप अवरुद्ध विकास को हमने तेज गति से विकास की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। रायपुर गारब्रेज फ्री सिटी में देश में चौथे नम्बर पर आया है, यह आप सभी के योगदान से सम्भव हुआ है। 

    सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर हाइटेक शहर बन रहा है। यहां बाईपास, अच्छी और चौड़ी सड़कें हैं। उन्होंने आगे कहा कि नवनिर्मित यह स्कूल बड़ा ही भव्य और सुंदर बना है। सभी छात्र-छात्राओं के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।  अब आप सभी छात्र-छात्राओं को अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाना है। विधायक  राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार है। 

    आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित विद्यालय

    नवनिर्मित विद्यालय भवन में भूतल पर पाँच कक्षाओं के साथ दो स्टोर रूम, बालक एवं बालिका के लिए पृथक बाथरूम तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रथम तल पर नौ कक्षाओं के साथ प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और पृथक बाथरूम का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय तल पर भी नौ कक्षाएँ, प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और पृथक बाथरूम बनाए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में 165 आर.एम.टी. शेड के साथ मुख्यद्वार, गार्डरूम, बाउंड्रीवाल, स्टेज, पेवर कार्य, पार्किंग टाइल्स, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सम्पवेल निर्माण, सेप्टिक टैंक, ब्लैकबोर्ड, स्मार्ट क्लास तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। 

    इस मौके पर महापौर मती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति  सूर्यकांत राठौर वार्ड पार्षद मती रामहिन कुर्रे एवं  रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त  सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री साय ने फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    रायपुर : बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा : मुख्यमंत्री  साय

    छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    मुख्यमंत्री  साय ने फिल्म 'बलिदानी राजा गुरु बालकदास' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    रायपुर
    छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुँचे।

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक  डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक  रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है। गुरु बालकदास ने अंग्रेजों एवं पिंडारियों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और भुखमरी के विरुद्ध न केवल संघर्ष किया, बल्कि समाज को संगठित करने का भी प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा का अलख जगाने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने और अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का विरोध करने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    मुख्यमंत्री  साय ने यह घोषणा की कि फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस प्रेरणादायी गाथा को देख सकें और अपने इतिहास तथा विरासत से जुड़ सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य प्रारंभ से ही वीर शहीदों और संत-महात्माओं की धरती रहा है। आवश्यकता है कि हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को जानें और समझें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, राज्य की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक सद्भाव, अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष और जीवन की सहजता को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करती है।

    मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे कलाकार, निर्देशक और पूरी यूनिट मेहनत और लगन से कार्य कर रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज दर्शकों के दिलों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बेहतर अधोसंरचना, अधिक अवसर और राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान और भी सशक्त होगी।

  • स्वच्छता से संस्कार तक: रायपुर के विकास की दिशा तय करें – अरुण साव

    रायपुर : स्वच्छ, सुंदर, सुनियोजित, सुव्यवस्थित, संस्कारित और सुविधापूर्ण शहर बनाने के लिए करें काम –  अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 14 शहरों के बीच करार

    स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत छत्तीसगढ़ के सभी सात शहर एक-एक और शहर की रैंकिंग सुधारने में करेंगे मदद

    नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वच्छ शहर जोड़ी संवाद का आयोजन

    उप मुख्यमंत्री  साव ने आरडीएफ ट्रैकिंग पोर्टल, व्हाट्स-अप चैटबॉट तथा स्वच्छता लीग टूलकिट का हिंदी संस्करण किया लॉन्च

    रायपु

     

    उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव की मौजूदगी में शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने आज 14 नगरीय निकायों के बीच करार (MoU) हुआ। इन समझौतों में संबंधित नगरीय निकायों के महापौरों, अध्यक्षों, आयुक्तों और सीएमओ ने हस्ताक्षर किए। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की नई पहल ‘स्वच्छ जोड़ी शहर’ के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत छत्तीसगढ़ के सभी सात शहर एक-एक और शहर की रैंकिंग सुधारने में मदद करेंगे। इसके लिए आज समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर के साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ‘स्वच्छ शहर जोड़ी संवाद’ का आयोजन किया गया। प्रदेश के सभी 192 नगरीय निकाय इससे वर्चुअली जुड़े।

    उप मुख्यमंत्री  साव ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में आरडीएफ ट्रैकिंग पोर्टल, व्हाट्स-अप चैटबॉट तथा स्वच्छता लीग के हिन्दी टूलकिट को भी लॉन्च किया। भारत सरकार के नवीन अभियान "स्वच्छ शहर जोड़ी" के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहर अपने राज्य के उन शहरों को जो स्वच्छ सर्वेक्षण में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं, उन्हें अपने अनुभवों का लाभ प्रदान कर स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित और सहयोग करेंगे। इसके लिए आज मेन्टोर (Mentor) शहर एवं मेन्टी शहरों द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर करने के साथ ही आगे के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की गई।

    नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आज लॉन्च किए गए डिजिटल नवाचार ‘आरडीएफ (Refused Derived Fuel) ट्रैकिंग पोर्टल’ के द्वारा निकाय स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुदृढ़ की जाएगी। यह पोर्टल राज्य के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत संचालित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) केंद्रों से उत्पन्न होने वाले रिफ्युज्ड डिराइव्ड फ्युइल (Refused Derived Fuel) की आवाजाही के डिजिटल निरीक्षण, निगरानी और विश्लेषण के लिए तैयार किया गया है। आज लॉन्च किए गए व्हाट्स-अप चैटबॉट के माध्यम से नागरिक 851-900-9090 नम्बर पर अब सीधे स्वच्छता संबंधी शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। स्वच्छता में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने की दृष्टि से विभाग द्वारा यह चैटबॉट प्रारंभ किया गया है। स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने, लोगों को जागरूक करने तथा साफ-सफाई के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए विभाग द्वारा स्वच्छता लीग टूलकिट का हिंदी संस्करण तैयार किया गया है।

    उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कार्यक्रम में मौजूद महापौरों, अध्यक्षों, निगम आयुक्तों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा ऑनलाइन जुड़े नगरीय निकायों के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में अच्छा काम हो रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में 115 नगरीय निकायों ने अपनी रैंकिंग सुधारी है। 20 हजार से कम आबादी वाले देश के 100 सबसे साफ-सुथरे शहरों में अकेले छत्तीसगढ़ के 58 शहर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में केवल निर्माण ही नहीं करना है, बल्कि उन्हें स्वच्छ, सुंदर, सुनियोजित, सुव्यवस्थित, संस्कारित और सुविधापूर्ण भी बनाना है। इसके लिए जनसहभागिता जरूरी है।

     साव ने नगरीय निकायों के पदाधिकारियों और अधिकारियों से कहा कि आप लोग शहर के नागरिकों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। शहरों से राज्य की प्रतिष्ठा बनती है। इसलिए आप लोग पुराने तौर-तरीके छोड़कर नई सोच, नए विजन और नवाचार के साथ अनुकरणीय व परिणाममूलक काम करें। उन्होंने कहा कि इस साल हम छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। हमें नए संकल्प के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने शहर को तैयार करना है। हमारा शहर देश और प्रदेश में अग्रणी बने, इसके लिए काम करना है।  साव ने सभी नगरीय निकायों से कहा कि विभाग द्वारा आज जो सुविधाएं लॉन्च की गई हैं, उनका अपने शहर में सक्रियता से उपयोग करें। इनसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें और सहभागिता बढ़ाएं।  

    रायपुर की महापौर मती मीनल चौबे, बिलासपुर की महापौर मती पूजा विधानी और अंबिकापुर की महापौर मती मंजूषा भगत ने भी मेंटरशिप के जरिए क्रमशः बिरगांव, रतनपुर एवं बैकुंठपुर में बेहतर स्वच्छता के लिए हर तरीके के सहयोग के लिए आश्वस्त करने के साथ ही इसके लिए रोडमैप साझा किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक  आर. एक्का, संयुक्त सचिव डॉ. रेणुका वास्तव, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ  शशांक पाण्डेय और अतिरिक्त सीईओ  दुष्यंत कुमार रायस्त के साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग तथा सुडा के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

    सात नगरीय निकाय सात और निकायों को बनाएंगे स्वच्छ और सुंदर

    मेंटर और मेंटी शहरों के बीच आज हुए एमओयू के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित रायपुर मेंटर के रूप में अपने मेंटी शहर बिरगांव नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इसी तरह से बिलासपुर नगर निगम रतनपुर को, अंबिकापुर नगर निगम बैकुंठपुर को, कुम्हारी नगर पालिका अहिवारा को, बिल्हा नगर पंचायत कोटा को, पाटन नगर पंचायत गुरुर को और विश्रामपुर नगर पंचायत जरही को स्वच्छता के कार्यों में सहयोग प्रदान करेगा।

  • बिहार विधानसभा चुनाव: 25 IAS और 3 IPS अफसरों के साथ MP के अफसर बनाएंगे रणनीति

    भोपाल
    चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही आगामी दिनों में होने वाले उपचुनावों में मध्य प्रदेश के अधिकारियों की भी सेवाएं लेने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने प्रदेश संवर्ग के 25 आइएएस और तीन आइपीएस अधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

    निर्धारित तिथि पर पहुंचने का निर्देश
    इन्हें तीन अक्टूबर को नई दिल्ली बुलाया गया है, जहां भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान में चुनाव संबंधी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा कि चयनित सभी अधिकारियों को यह सूचित किया जाए कि वे निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचे। बैठक से अनुपस्थिति को आयोग गंभीरता से लेगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
     
    इन आइएएस को बनाया पर्यवेक्षक
    शोभित जैन, सोनाली पोंक्षे वायंगणकर, विवेक पोरवाल, पी नरहरि, संजय गोयल, रघुराज एम आर, जीवी रश्मि, नागरगोजे मदन बिभीषण, स्वतंत्र कुमार सिंह, भारत यादव, अभिषेक सिंह, अजय गुप्ता, अमित तोमर, अविनाश लवानिया, प्रीति मैथिल, अनुराग चौधरी, कर्मवीर शर्मा, तरुण राठी, गौतम सिंह, गिरीश शर्मा, हरजिंदर सिंह, सरिता बाला प्रजापति, वीरेंद्र कुमार, फिटिंग राहुल दास और कुमार पुरुषोत्तम।

     

  • समय पर जांच से ही बनेगा स्वस्थ समाज: उप मुख्यमंत्री शुक्ल का संदेश

    बेहतर भविष्य के लिये स्वास्थ्य की जांच आवश्यक : उप मुख्यमंत्री  शुक्ल

    सेवा पखवाड़ा, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय रीवा में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

    भोपाल 

    उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने बेहतर भविष्य के लिये स्वास्थ्य की जांच की आवश्यकता समझाते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में लगाये जा रहे स्वास्थ्य शिविर में सभी किशोरी बालिकाएँ तथा महिला अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करायें और शिविर का लाभ लें। कन्या महाविद्यालय रीवा में स्वास्थ्य शिविर में किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।

    उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि स्वस्थ रहने पर ही सुखी रहा जा सकता है। इस लिए आवश्यक है कि शरीर की जांच हो तथा यदि कोई बीमारी निकले तो उसका उपचार हो सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में किशोरी बालिकाओं के आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउण्ट) कार्ड बनाये जा रहे हैं जिसमें जांच का विवरण रहेगा और चिकित्सक संबंधित को उचित परामर्श दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान नि:शुल्क जांच एवं जागरूकता का अभियान है जिसका लाभ हर किशोरी बालिका अवश्य ले और हमारा प्रदेश व जिला सबसे ज्यादा जांच एवं स्क्रीनिंग करने वाला बने। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स व स्टाफ को निर्देश दिये कि कन्या महाविद्यालय में आयोजित शिविर में एक-एक किशोरी बालिका के स्वास्थ्य की जांच की जाए। यदि आवश्यक हो तो दूसरे दिन भी शिविर लगायें। इस दौरान सांसद  जनार्दन, जिला पंचायत अध्यक्ष मती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम  व्यंकटेश पाण्डेय सहित चिकित्सक, महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा छात्राएँ उपस्थित रहे।