छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: जन्म छिपाने की नीयत से हैवानियत ! रेलवे ट्रैक पर कटा मिला नवजात बालक का शव….. चलती ट्रेन से फेंके जाने की आशंका, अज्ञात आरोपी पर FIR

राजनांदगांव जिले के ओपी सुकुलदैहान थाना लालबाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी के झीपानाला पुल डाउन रेलवे लाइन पर नवजात शिशु की मौत का हृदयविदारक मामला सामने आया है। मर्ग जांच पूर्ण होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 94 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह घटना 05 नवंबर 2025 की सुबह 5 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। रेलवे ट्रैक मेन अखिल महोबिया द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, डाउन लाइन खंभा नंबर 910/04.06 के पास रेलवे ट्रैक पर नवजात शिशु का शव कटी अवस्था में मिला था, जिसे सफेद रंग के कैरी बैग से ढंका गया था।

Read Also: मवेशी तस्करों पर कार्रवाई, महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार

ओपी सुकुलदैहान पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 105/25 धारा 194 BNSS के अंतर्गत की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि अज्ञात आरोपी ने नवजात बालक (उम्र 0 वर्ष) के जन्म को छिपाने की नीयत से उसे चलती ट्रेन से झीपानाला क्षेत्र में फेंका। तेज हवा के कारण नवजात नाले में गिरने के बजाय सीधे रेलवे ट्रैक पर आ गया, जहां ट्रेन से कटने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

Read Also: Rajnandgaon: शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा, शव निरीक्षण, घटनास्थल निरीक्षण एवं गवाहों के कथन दर्ज कर मर्ग जांच की गई। जांच में अपराध घटित होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 94 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Read Also: Rajnandgaon: आधा दर्जन पटवारियों का तबादला…..

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों, रेलवे स्टाफ से मिली जानकारियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

मामले की सूचना माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव न्यायालय को भेज दी गई है।

Read Also: Rajnandgaon: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत