छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पीएम आवास योजना के शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों को बड़ी राहत- कोमल सिंह राजपूत

कांग्रेस द्वारा करना तो दूर मोदी जी की सोच तक भी नही पहुंच सकती

 राजनांदगांव.  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा की छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और राहतकारी निर्णय लिया गया है। इस आदेश के अनुसार 31 अगस्त 2024 के पूर्व भूमि पर काबिज पात्र हितग्राहियों को अब योजना में शामिल कर आवास निर्माण हेतु सहायता प्रदान की जाएगी। कोमल सिंह राजपूल ने कहा कि अक्सर शहार मे मध्यमवर्गीय परिवार जो झुग्गी झोपडी या LIG या MIG मकानो मे रहते है, उनकी आर्थिक स्थिति अपना घर बनाने की नही होती,भाजपा शासन की यह संवेदनशील और जनहितैषी पहल उन हजारों गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण लेकर आई है, जो वर्षों से अपने घर के सपने को संजोए हुए थे। अब ऐसे हितग्राही, जिनके पास भूमि संबंधी आवश्यक प्रमाण उपलब्ध हैं तथा जो शासन की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का लाभ मिलेगा।

 श्री राजपूत ने बताया कि पात्र हितग्राही को ढाई लाख रुपए की केंद्रीय सहायता व 1.80 लाख रुपए की ब्याज सब्सिडी तथा 25 लाख रुपए तक ( ईडब्ल्यूएस ) लोन दिया जाएगा ।

इस निर्णय से स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार गरीब, वंचित और आवासहीन परिवारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा प्रक्रिया को सरल बनाते हुए स्थानीय निकायों को प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पात्र लोगों को अनावश्यक जटिलताओं का सामना न करना पड़े।

श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार का यह कदम “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है और यह निर्णय उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

हम छत्तीसगढ़ शासन के इस सराहनीय निर्णय का स्वागत करते हैं और विश्वास व्यक्त करते हैं कि इससे हजारों परिवारों को शीघ्र ही अपने पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर मिलेगा।

कांग्रेस की सोच ही नही तो करेंगे क्या?

श्री राजपूत ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि इंदिरा आवास के माध्यम से एक या दो आवास देकर खाना पूर्ति करने वाली कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 5 वर्षों तक हजारों,लाखों परिवारों को आवास योजना से वंचित कर रखा था। भूपेश बघेल की सरकार ने गरीब लोगों को आवास बनाने में अपना अंशदान नहीं दिया,जिसके कारण लाखो लोग वंचित थे परंतु भाजपा सरकार आते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के कार्य संपन्न हो चुके हैं तथा अब प्रधानमंत्री आवास 2 की शुरुआत भी छत्तीसगढ़ में हो रही है ।

 मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार

जिला भाजपा द्वारा दूरगामी सोच के लिए मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया गया है और साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को विशेष रूप से साधु वाद दिया गया है क्योंकि उनके क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना सार्थक रूप से कार्यरत है और सफलता के मापदंड तय कर रही है ।

Read Also: शासकीय आयोजन में राजनीतिक भेदभाव? डां रमनसिंह के विधायक प्रतिनिधि भीमनानी को आमंत्रण न देकर गरमाई सियासत

Related Articles

Back to top button