
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : अनस का राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा के लिए हुआ चयन…
अंबागढ़ चौकी | राष्ट्रीय 69वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता भुनेश्वर में 9-10 अप्रैल को होगी। इसमें अनस रजा कुरैशी का चयन हुआ है। अनस 7 अप्रैल को टीम के साथ रवाना होगा। स्थानीय आत्मानंद स्कूल के छात्र अनस का रग्बी फुटबॉल खेल के लिए चयनित हुआ है। बेहतरीन खेल की बदौलत वे नेशनल स्पर्धा के लिए चुने गए हैं। अनस अंबागढ़ चौकी नगर के वार्ड 8 निवासी पूर्व पार्षद अनीश कुरैशी के बेटे हैं।



