छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

ब्रेकिंग: राजनांदगांव गंज चौक क्षेत्र में विवाद , पुलिस मौके पर पहुँची…..

हाट बाजार के पास गाड़ी जलाने का प्रयास

राजनांदगांव। गंज चौक के पास हाट बाजार क्षेत्र में देर शाम किसी विवाद के दौरान एक दोपहिया वाहन को आग लगाने की कोशिश की गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

मौके से मिली तस्वीरों में स्कूटी का पिछला हिस्सा पूरी तरह जला हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि वाहन को आग लगाने का प्रयास किया गया था।

यह भी पढे : Rajnandgaon: बाइक सवारों ने दुकान में की लूट , आरोपी फरार ….

इसी बीच, घटना के दौरान चाकूबाजी की भी खबर सामने आ रही है , फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति संभाली और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

आरोपी गिरफ््तार

आरोपी का नाम बाबू गुप्ता बताया जा रहा है.

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi