छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : डोंगरगांव को मिला नगर पालिका का दर्जा…

राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा डोंगरगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिया गया है। आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है । नगर पंचायत डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सीमाएं अब नगर पालिका क्षेत्र होंगी ।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय से जारी अधिसूचना में वर्ष दो 2011 की जनसंख्या 14693 अनुसार डोंगरगांव को नगर पालिका का दर्जा दिया गया है । इसको लेकर राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की गई है ।

0 विकास में आयेगी तेजी

डोंगरगांव को नगरपालिका का दर्जा मिलने से यहां विकास के कार्यों में तेजी आएगी। वही 15 वार्ड वाला डोंगरगांव नगर पंचायत में पालिका बनने के बाद नए परिसीमन के साथ 24 वार्ड  हो जाएंगे। वहीं लंबे समय से डोंगरगांव को नगर पालिका बनाने की मांग भी की जा रही थी।

0 पटाखे फोड़ कर स्वागत

इधर डोंगरगांव को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद राजनीतिक दलों और नगर के लोगों के द्वारा पटाखे फोड़ कर इस अधिसूचना का स्वागत किया गया। नगर पालिका डोंगरगांव के अंतर्गत फिलहाल नगर पंचायत की सीमाएं ही आएगी। शासन द्वारा जारी आदेश में नगर पंचायत की सीमा क्षेत्र को ही नगर पालिका क्षेत्र घोषित किया गया ।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.