
DPR छत्तीसगढ समाचार
CG : भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय में परिवर्तन, 11 अप्रैल से सुबह 07:30 बजे लगेंगे स्कूल
अम्बिकापुर , जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा तथा कक्षा पहली से पांचवीं एवं छठवीं से आठवीं बोर्ड एवं स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं प्रातः प्रथम पाली में संचालित हो रही हैं, जिसके कारण कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं की परीक्षाएं दोपहर द्वितीय पाली में संचालित की जा रही हैं, जो कि 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जायेंगी।
इसके उपरांत 11 अप्रैल 2026 से जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त विद्यालय पूर्ववत् प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। विद्यालीन छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को गर्मी तथा लू से बचाव एवं सावधानी की सलाह दी जाती है। गर्मी तथा लू से बचाव के सभी आवश्यक उपाय एवं व्यवस्था सुनिश्चित करें।


