छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मेयर मीनल चौबे ने वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट किया प्रस्तुत …

रायपुर। नगर पालिक निगम का वार्षिक बजट वित्त वर्ष 2026-27 को रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में आहुत सामान्य सभा की बैठक में प्रस्तुत किया.

महापौर मीनल चौबे द्वारा सामान्य सभा में नगर निगम बजट पर अभिभाषण प्रस्तुत करने के पूर्व नगर निगम बजट की प्रथम प्रति आसन्दी पर सभापति सूर्यकान्त राठौड़ को नगर निगम वित्त विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार सहित दी. वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार ने महापौर मीनल चौबे को बजट की प्रति दी, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप को महापौर और वित्त विभाग अध्यक्ष ने बजट की प्रति दी.

इसके पूर्व नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में पहुँचने पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा का महापौर मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और आयुक्त विश्वदीप ने बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया. महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम रायपुर के वित्त वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट और बजट पर अभिभाषण की प्रस्तुति सामान्य सभा की बैठक में की.

रायपुर नगर निगम का वित्त वर्ष 2026-27 हेतु 1 करोड़ 39 लाख 89 हजार रूपये के फायदे का बजट प्रस्तुत किया गया. 1924 करोड़ 9 लाख 12 हजार की कुल वार्षिक आय के प्रस्तुत बजट में प्रारम्भिक शेष 207 करोड़ 65 लाख 90 हजार रूपये, कुल योग 2131 करोड़ 75 लाख 2 हजार रूपये और कुल अनुमानित व्यय 2130 करोड़ 35 लाख 13 हजार रूपये दर्शाया गया है. इस प्रकार नगर निगम महापौर मीनल चौबे ने सामान्य सभा की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 का 1 करोड़ 39 लाख 89 हजार रूपये के फायदे का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया.

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button