Site icon Kadwa Ghut

CG : शक्कर लोड वाहन लेकर ड्राइवर फरार …

CG : शक्कर लोड वाहन लेकर ड्राइवर फरार ...

CG : शक्कर लोड वाहन लेकर ड्राइवर फरार ...

रायपुर। खमतराई पुलिस ने तीन ड्राइवरों और ट्रक संचालकों पर 13 लाख का 35 टन शक्कर की अफरातफरी का मामला दर्ज कर किया है।यह शक्कर झारखंड ले जाना था। ट्रांसपोर्ट नगर दंतेश्वरी मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट फर्म के संचालक आलोक चौबे ने रविवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार चौबे ने सप्ताह भर पहले 28 मार्च को इश्तेखार खान, दादुल्ला ख़ान और सद्दाम हुसैन के ट्रकों में 700 बोरी शक्कर झारखंड रवाना किया था। इसका कुल वजन 35 टन और कीमत 1370775 रूपए है। इसे दूसरे दिन ही झारखंड में डिलीवरी देना था लेकिन रविवार तक नहीं पहुंचा। आलोक ने पूरी जांच पड़ताल के बाद इनके खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराया।

पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर अज्ञात कालर ने 1.82 लाख ट्रांसफर कर लिए। कोटा सरस्वती नगर निवासी अविनाश सराफ की रिपोर्ट पर सरस्वती नगर पुलिस में धारा 66डी आईटी एक्ट और 318-4 का अपराध दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक माह पहले 8 मार्च को शाम 4 बजे अज्ञात व्यक्ति ने काल किया। 6287229178 के कालर ने अविनाश को पार्ट टाइम जॉब का आफर दिया। मुनाफे का मामला समझ अविनाश के हामी भरते ही उसने एक लिंक भेजा। पहले उसने रजिस्ट्रेशन कराया और फिर कुछ टास्क दिए जिसे आनलैही पूरा करना था। इसी दौरान अविनाश के बैंक अकाउंट के डिटेल भी लिया। हर टास्क के साथ वह एमाउंट ट्रांसफर कराता रहा और मुनाफा नहीं दिया। इस तरह से उसने कुल 1.82 लाख रुपए ट्रांसफर कराए। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version