छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सफाई अभियान : गदही तालाब से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर…

रायपुरा । ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन द्वारा गदही तालाब में चलाया जा रहा निरंतर सफाई अभियान आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक 7 सप्ताह पूर्ण कर चुका है। जिस स्थान पर पहले गंदगी, शराब की बोतलें, पाउच, पन्नी, पॉलीथिन, कंटीली झाड़ियां एवं कचरे का अंबार था, आज वही गदही तालाब क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर और जनउपयोगी बन चुका है। यह परिवर्तन केवल सफाई नहीं, बल्कि जागरूकता और सामूहिक प्रयास की शक्ति का उदाहरण है। आज यहां महिला एवं पुरुष सुबह-शाम मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वॉक कर रहे हैं तथा परिवार के साथ सुरक्षित वातावरण में समय बिता रहे हैं। गदही तालाब की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है, जो पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और स्थानीय पारिस्थितिकी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को स्मार्ट सिटी के सहयोग से पुनः प्रारंभ कराया गया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ी है। जोन कमिश्नर को तालाब की समस्याओं से अवगत कराया गया है तथा स्वास्थ अधिकारी को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है। आगामी रविवार को गोताखोरों की मदद से तालाब के पानी की विशेष सफाई की जाएगी, जिससे जल की गुणवत्ता और बेहतर हो सके। ग्रीन सेंट्रल कोर कमिटी द्वारा समस्त कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है।

इस अभियान में सेंट्रल कोर कमिटी रायपुर, स्मार्ट सिटी टीम, डीडीयू नगर जोन एवं नगर निगम का सहयोग सराहनीय रहा है। स्थानीय पार्षद महेंद्र औसर जी को भी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। महिला शक्ति, बच्चों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। तालाब और सफाई का महत्व: गदही तालाब केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के पर्यावरण का आधार है। स्वच्छ तालाब भूजल स्तर बनाए रखते हैं, आसपास के वातावरण को शुद्ध करते हैं और जनजीवन को स्वस्थ बनाते हैं। गंदगी न केवल बीमारियों को बढ़ावा देती है, बल्कि प्राकृतिक संतुलन को भी बिगाड़ती है। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सफाई को अपनी जिम्मेदारी समझे और इसमें सहभागी बने।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button