CG : सूरजपुर छात्रा हत्याकांड की त्वरित जांच के निर्देश…
सूरजपुर । शनिवार को सड़क किनारे गंभीर रूप से जली हालत में मिली छात्रा की आज रायपुर ले जाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई. छात्रा को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था. इस बीच केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है.
बता दें कि बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोरखनाथ पुर की रहने वाली कक्षा 11 वी छात्रा मोनिका सिंह पासन नाला के समीप 95% जली हुई हालत में मिली थी. इस बात की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया था. राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल लड़की को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था.
प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था. रायपुर ले जाते समय बीच रास्ते में ही लड़की की मौत हो गई.



