छत्तीसगढ़

CG : 15 मार्च से शुरू होगा खुरपका-मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान…

अम्बिकापुर । पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में होने वाली गंभीर एवं संक्रामक बीमारी खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) के उन्मूलन के लिए 15 मार्च 2026 से जिले में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अगले चरण का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह टीकाकरण अभियान पूरी तरह निःशुल्क होगा, जिसका व्यय भारत सरकार के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत वहन किया जा रहा है।अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग द्वारा गांवों और पंचायतों में घर-घर जाकर टीकाकरण करने हेतु विशेष मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।

टीकाकरण के साथ ही जिन पशुओं का पंजीयन अभी तक ‘भारत पशुधन’ पोर्टल पर नहीं हुआ है, उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए ईयर टैगिंग भी की जाएगी। खुरपका-मुंहपका एक अत्यधिक संक्रामक विषाणुजनित रोग है, जिससे पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता कम हो जाती है तथा उनकी कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को टीका अवश्य लगवाएं तथा टीकाकरण टीमों को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और गर्भवती पशुओं को भी लगाया जा सकता है।

विभाग द्वारा अभियान के सुचारू संचालन के लिए वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता तथा कोल्ड चेन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.