
CG : 16वां राज्य स्तरीय दिव्यांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को…
राजनांदगांव,अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत रायपुर, मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल, कान्यकुब्ज सभा व शिक्षा मंडल तथा सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर ने 16वां राज्य स्तरीय दिव्यांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर में रखा है।
इसका उद्देश्य दिव्यांग युवक-युवतियों के लिए वैवाहिक एवं सामाजिक अवसर सुलभ कराना है। विकलांग चेतना परिषद के प्रांत अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल व महामंत्री संतोष तिवारी ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन रविवार सुबह 11 बजे होगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि होंगी। विशिष्ट अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल व डॉ. विनोद पांडेय (धमतरी) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार) के कुलपति डॉ. विनय पाठक करेंगे।






