DPR छत्तीसगढ समाचारबलौदाबाजार ज़िला

CG : सुशासन तिहार शिविर में मिले 41हजार आवेदन,81 प्रतिशत से अधिक का हुआ निराकरण

बलौदाबाजार, सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून तक लगभग 52 समाधान शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। इन शिविरों में मांग और शिकायत से सम्बंधित कुलदी 41 हाजर 814 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में अब तक 81.6 प्रतिशत आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया है।शेष आवेदनो का अगले 10 दिन में निराकरण के लिये प्रशासन तत्पर है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों को कुल प्राप्त 41814 आवेदनों में से सर्वाधिक 20394 आवेदन जनपद  कार्यालयों को तथा दूसरा सर्वाधिक 7467 आवेदन  तहसील कार्यालय को प्राप्त हुआ है। कुल आवेदनों में अधिकांश मांग के हैं जिनकी संख्या 40 हजार है। निराकरण के लिये शेष आवेदनों पर विभागवार त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों में  लोगों की समस्याओ का निदान होने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लगभग 5000 हितग्राहियों को सामग्री,चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इनमे
चश्मा,,श्रवण यन्त्र, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, पीएम आवास की चाबी, नैनो यूरिया, राशन कार्ड,स्वामित्व कार्ड,किसान किताब, चेक, आइस बॉक्स व जाल, खेल किट, ट्रायसिकल,छड़ी आदि शामिल हैं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें