छत्तीसगढ़

CG : शादी घर से निकल नदी गया युवक, डूबने से मौत …

बलरामपुर। गागर नदी में डूबे युवक के शव का सोमवार को तैरते हुए मिला. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान बरियों उरांव पारा निवासी फुलसाय लकड़ा (22 साल) के रूप में हुई है. मृतक के परिवार में शोक का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में पता चला कि शादी में शामिल होने के बाद शनिवार (30 मई) को वह अपने दोस्तों के साथ गागर नदी पहुंचा था. नहाने वक्त वह गहरे पानी के जाने के कारण डूब गया. मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे. सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला. रविवार को दोबारा तलाश शुरू की गई. बारिश से नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ गया था, जिस कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी. हक्कादह दरहा के पास ग्रामीणों ने नदी में एक शव को सोमवार सुबह करीब 9 बजे तैरते हुए देखा. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर फिर से पुलिस और गोताखोरों की टीम ने पहुंचकर नदी से शव को बाहर निकाला. इस दौरान पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें