Site icon Kadwaghut

CG : आरडीए कॉलोनी के युवक से 7 लाख की ठगी …

रायपुर। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस, अन्य शासकीय विभागों ,आईटी कंपनियों के जन जागरण भरे संदेश जारी करने के बाद भी एपीके फाइल से ठगे जाने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। टिकरापारा पुलिस ने कल रात एक मामला दर्ज किया है। आरडीए कालोनी निवासी पवित्र पाल (56) के पुत्र रोहित को अज्ञात नंबर 7307736403 के कालर ने काल किया।10 से 16 अप्रैल के बीच उसने आरटीओ चालान का एपीके फाइल में जुर्माना पटाने का मैसेज भेजा। रोहित के इसे डाउनलोड करते ही उसके एकाउंट से 742209 रूपए ट्रांसफर कर लिया। कल बैंक से मैसेज मिलने पर रोहित को ठगी का अहसास हुआ। पवित्र पाल ने रात धारा 66डी आईटी एक्ट का मामला दर्ज कराया। पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।

Exit mobile version