Site icon Kadwa Ghut

CG : आमानाका ओवरब्रिज में बड़ी घटना, चलती कार जलकर खाक …

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

Exit mobile version