छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: घर में घुसकर महिला से बदसलूकी और मारपीट का आरोप, बच्चों को जान से मारने की धमकी

बसंतपुर में दो पक्ष आमने-सामने, स्कूटी तोड़फोड़ कर 7 हजार के नुकसान की शिकायत

राजनांदगांव। क्लब चौक वार्ड क्रमांक 46 बसंतपुर में मंगलवार दोपहर एक महिला के साथ गाली-गलौज, धमकी और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर बदसलूकी करने, बच्चों को जान से मारने की धमकी देने और वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने थाना बसंतपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 3 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी। इसी दौरान राहुल राजपूत उर्फ गुज्जर घर के बाहर आकर उसका नाम लेकर अश्लील गालियां देने लगा और उसके पति गोलु गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बच्चों को भी धमकाया गया, जिससे वह काफी डर गई।

महिला के अनुसार जब वह बच्चों को लेकर घर के अंदर चली गई, तब आरोपी जबरन घर में घुस आया और मारपीट करने के लिए आगे बढ़ा। विरोध करने पर उसे धक्का दिया गया। विवाद की आवाज सुनकर भतीजा और पड़ोसी बीच-बचाव करने आए, जिनके साथ भी मारपीट की गई। भतीजा के हाथ के अंगूठे और आनंद के गाल में चोट आने की शिकायत है।

आरोप है कि जाते-जाते आरोपी ने बाहर खड़ी स्कूटी को लात-घूंसे मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। महिला ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read Also: Rajnandgaon: पुरानी रंजिश बनी हिंसक झड़प की वजह, हलवाई पर रॉड से हमला, मां भी घायल…..