छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG ACCIDENT : पिकनिक से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर

रायगढ़। रायगढ़ जिले में पिकनिक से घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार तुर्रीपारा निवासी रितेश उरांव (19 वर्ष) अपने साथी राजेश चंद्रा के साथ सोमवार सुबह जन्मदिन मनाने के लिए आमापाल गया था। दोनों युवक शाम करीब चार बजे घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जब वे गोवर्धनपुर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से उछली और फिर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने रितेश उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक राजेश यादव की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Read Also: राजनांदगांव: जी रोड लालबाग पर कार-ट्रक की टक्कर, एक घायल

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi