Site icon Kadwa Ghut

CG : अग्निवीर भर्ती : लिखित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण 1 मई से …

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

सूरजपुर । जिले में भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती 2026-27 के अंतर्गत पंजीकृत युवाओं को ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) की तैयारी हेतु पूर्व प्रशिक्षण रोजगार कार्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी द्वारा जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), शासकीय महाविद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत पंजीयन की अंतिम तिथि तक सूरजपुर जिले के कुल 303 आवेदकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इन अभ्यर्थियों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) जून 2026 में आयोजित होना संभावित है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा सभी संबंधित संस्थानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिसर में सूचना प्रदर्शित करें, ताकि अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु पंजीकृत सभी अभ्यर्थी रोजगार पोर्टल पर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें अथवा जिला रोजगार कार्यालय सूरजपुर से संपर्क करें। अभ्यर्थियों के लिए यह प्रशिक्षण आगामी 01 मई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा ।

Exit mobile version