
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : जिला अस्पताल : नए ऑपरेशन थिएटर के सामने पर्याप्त कुर्सियों की जरूरत…
राजनांदगांव| जिला अस्पताल में नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू होने के बाद यहां मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही बढ़ गई है। ओटी के सामने प्रतीक्षा करने वाले लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें लंबे समय तक खड़े रहना पड़ रहा है।
विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और दूरदराज से आए परिजन अधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से ओटी के सामने अतिरिक्त कुर्सियां लगाने की मांग की है।



