DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : अरपा महोत्सव आगामी 10 फरवरी को : तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही, साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की स्थापना दिवस पर आगामी 10 फरवरी को आयोजित होने वाले अरपा महोत्सव की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीपीएम जिले की छठवीं वर्षगांठ पर आगामी 10 फरवरी को मल्टी परपज शाला मैदान पेण्ड्रा में आयोजित होने वाले अरपा महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री विषणु देव साय का आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां के साथ ही विकास कार्यो पर आधारित विभागीय प्रदर्शनी लगाने की तैयारी प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमि पूजन तथा हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत समाग्री वितरण की जानकारी भी उपलब्ध कराने कहा।


बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को अपने कार्यालयों में अनिवार्य रुप से बायोमीट्रिक अटेंडेंस लागू करने और फाइलों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य अनुरुप प्रगति लाने और पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर छूटे हुए सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, वय वंदना कार्ड, अपार आईडी आदि बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न शासकीय प्रयोजनों के लिए भूमि आबंटन से संबंधित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक सहित सभी विभागों के जिला, अनुविभाग एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button