Site icon Kadwa Ghut

CG : अस्पताल के पास मधुमक्खियों का आतंक, कांग्रेस नेता सहित 8 लोग घायल…

रामानुजगंज। रामानुजगंज में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक कांग्रेसी नेता सहित कुल 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल रामानुजगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल के आसपास लंबे समय से मधुमक्खियों का आतंक बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद नगरपालिका की ओर से अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि जब लंबे समय से मधुमक्खियों का खतरा बना हुआ था, तो नगरपालिका ने इसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया।

Exit mobile version