छत्तीसगढ़कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ अंतर्गत रायपुर एम्स में किया गया सफल ऑपरेशन…

उत्तर बस्तर कांकेर । समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजना ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ जिले के बुजुर्गों के लिये वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत कांकेर जिले के 14 वरिष्ठ नागरिकों को मोतियाबिंद के निःशुल्क उपचार के लिए एम्स रायपुर भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आधुनिक तकनीक से उनका सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सभी हितग्राहियों की दृष्टि में उल्लेखनीय सुधार आया है और उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई गई है। इस पूरी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने पहले स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी की।

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने योजना के सफल क्रियान्वयन पर जिले के सभी विकासखंडों में सर्वे कर पात्र वृद्धजनों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऑपरेशन के बाद नियमित फॉलोअप और दवा वितरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें एक स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन दिया जाए। समाज कल्याण के उप संचालक ने बताया कि लाभान्वित होने वालों वरिष्ठ नागरिकों में गिरवर नांदिया, मनराखन कुंजाम, मोहन कोर्राम, रामकुवंर टेकाम, प्रेमबती सलाम, इतवारिन कोर्राम, उजारो बाई, रजेल सिंह नेताम, सुंदरी नेताम, तुलाराम टेकाम, रामलाल दर्रो, हरिचंद दर्रा, कमला दर्रो, कामताप्रसाद विश्वकर्मा सहित नरहरपुर और भानुप्रतापपुर क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.