Site icon Kadwaghut

CG : अविवाहित युवती ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म….

कोरबा। अविवाहित युवती ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवती का बयान दर्ज किया है। यह कार्रवाई अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के बैकुंठपुर बरबसपुर निवासी 35 वर्षीय मोहन यादव को कोरबा जिले के चोटिया क्षेत्र की एक युवती से प्रेम हो गया था। मोहन साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था, जहां युवती किसी काम से गई थी और उनकी जान-पहचान हुई। यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। करीब एक साल पहले दोनों अपने घरों से भाग गए और कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे। मोहन ने वहां भी साइकिल रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया। दोनों बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई।

बुधवार सुबह युवती को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो भेजा, जिसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज किए। युवती आठवीं पास है और समय-समय पर मजदूरी का काम करती है। युवक भी आठवीं पास है। दोनों एक साथ जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन बिना शादी के बच्चा होने के बाद अब उनके सामने कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version