छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत हेतु 283 ग्राम पंचायतों का हुआ चयन…

जशपुरनगर । बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ अभियान अंतर्गत शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायतों को, जिनमें पिछले 02 वर्षों में एक भी बाल विवाह नहीं हुए है, ऐसे ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है तथा बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए जिला स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

इस टास्क फोर्स द्वारा जिले में कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलते ही बाल विवाह रोकने के साथ विवाह करने वाले परिवार को समझाइश देकर बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देने का कार्य किया जाएगा। बाल विवाह होने की सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा टोल फ्री नम्बर चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, महिला हेल्प लाईन 181 पर दिए जाने के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ राज्य को वर्ष 2028-29 तक बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने की घोषणा की गई है, उक्त क्रम में वर्ष 2025-26 में 40ः, वर्ष 2026-27 में 60ः, वर्ष 2027-28 में 80ः व वर्ष 2028-29 में 100ः ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त बनाना है। उक्त घोषणा के अनुक्रम में जिले के ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषणा हेतु पंचायतों के प्रमुखों से बैठक कर प्रस्ताव मंगाई गई है, जिले के सभी विकासखंडों में से कुल 283 ग्राम पंचायतों मे पिछले 02 वर्षों में एक भी बाल विवाह नहीं होने के जानकारी के साथ बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उक्त प्रस्तावों का ग्राम पंचायतों में होने वाले आगामी ग्राम सभा में अनुमोदन पश्चात बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों हेतु कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जावेगा।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.