छत्तीसगढ़दुर्ग जिला
CG : BSP में 5 लोग झुलसे, भीषण आग लगी …
दुर्ग। भिलाई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक BSP के PBS-2 यूनिट के टरबाइन में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में 2 BSP कर्मी और 3 ठेका मजदूर झुलस गए हैं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई कर्मचारी व मजदूर जान बचाने के लिए पीछे के रास्ते से भागते नजर आए। फिलहाल 6 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।


