छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : चाय-नाश्ता वाले के साथ लूट, मंदिर के सामने वारदात…

रायगढ़ । जिले में लूट की वारदात सामने आई है। 2 बदमाशों ने चाय-नाश्ता ठेला चलाने वाले व्यवसायी के साथ मारपीट कर 37 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पत्थलागांव खुर्द निवासी इतेन्द्र गुप्ता ने कापू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह चाय-नाश्ता का ठेला चलाता है। 19 मार्च को वह अपने छोटा हाथी वाहन से महुआ लेकर कापू से जमरगाबाजार जा रहा था। मड़वाताल पहाड़ के नीचे मंदिर के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने डंडे से मारपीट की। उसका मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। मारपीट के बाद बदमाश उसके बैग में रखे 37 हजार रुपए नकद लूटकर धरमजयगढ़ की दिशा में फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले में धारा 309(6) 324(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पल्सर या अपाचे जैसी बाइक पर आए थे। एक युवक नीली जींस, नीला-सफेद चेक शर्ट, हेलमेट पहने गाड़ी चला रहा था। दूसरा युवक पीछे बैठा था, जिसने मटमैले रंग का लोवर, ग्रे टी-शर्ट पहन रखा था। उसके चेहरे पर सफेद गमछा बंधा था, हाथ में डंडा था। फिलहाल, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.