छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : छात्रा ने नदी में कूदकर की आत्महत्या, घर में पसरा मातम

बिलासपुर। शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 9वीं की छात्रा ने बीती रात अरपा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसर गया है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतका छात्रा का नाम अदिति है, जो राजकिशोर नगर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि बीती रात अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। रात करीब डेढ़ बजे अचानक वह कमरे से बाहर निकली और तेजी से दौड़ती हुई घर से बाहर चली गई। उसके पीछे-पीछे उसकी बड़ी बहन भी बाहर आई और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक अदिति अरपा नदी पर बने छठघाट पुल तक पहुंच गई और वहां से नदी में कूद गई। यह दृश्य देखकर उसकी बहन स्तब्ध रह गई। आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो मदद के लिए आगे आए और उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन वह नजर नहीं आई।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्रा का शव बरामद कर लिया।

मृतका के पिता अरुण कुमार ने बताया कि घटना करीब डेढ़ बजे की है। घर में ऊपर के रूम में पत्नी और वो आराम कर रहे थे। वहीं नीचे वाले रूम में दोनों बेटियां पढ़ाई कर रही थीं। पता नहीं अचानक उसे क्या हुआ, रूम से निकली और दौड़ने लगी। जिसके बाद अरपा नदी में बने पुल से छठघाट पर छलांग लगा दी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.