छत्तीसगढ़गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : युवती ने अपने पति और प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, अश्लील विडियो वायरल किया था…

पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने प्रेमी और पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से अपने पति से अलग रहकर मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी जान.पहचान एक युवक मोनू यादव से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पीड़िता के अनुसार मोनू यादव ने उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने यह वीडियो युवती के पति को भी भेज दिया। इसके बाद पीड़िता के पति ने भी उक्त वीडियो अपने रिश्तेदारों को साझा कर दिया।

जब युवती को इस शर्मनाक हरकत की जानकारी मिलीए तो उसने तत्काल गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोनू यादव और पीड़िता के पति के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67-LCG, 67A-LCG तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) और 79 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.