
CG : CM विष्णुदेव साय आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे…
रायपुर । CM विष्णुदेव साय आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर डेढ़ बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे. आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में जाएंगे. दोपहर 3.30 बजे अटल मोदी सुपारीपालना यात्रा में शामिल होंगे. शाम 4.15 पर पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. अटल बिहारी वाजपेयी पर लगी फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद रात 8.30 बजे आंध्र प्रदेश से रायपुर लौटेंगे.
इसे भी पढ़े आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव रविवार को आगामी तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. इस दौरान वे प्रदेश संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं महत्वपूर्ण लोगो से मिलेंगे का यह महत्वपूर्ण दौरा है.
इस दौरान वे केनाल रोड स्थित पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे व छत्तीसगढ़ के हित में जमीनी लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक संगठन के व हाल ही में पार्टी का संगठन विस्तार हुआ है जिसमें नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां हुई है उन सभी पदाधिकारी को दोनों नेता पार्टी संगठन और कार्य के लिए दिशा निर्देश देंगे.






