छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : देवपुर नेचर कैंप में फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन 18 और 19 मार्च को …

बलौदाबाजार। वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार बलौदाबाजार वनमण्डल अंतर्गत देवपुर नेचर कैंप में 18 व 19 मार्च 2026 को वाइल्ड लाइफ एंड नेचर फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य वन विभाग के कर्मचारियों एवं युवाओं को प्रकृति, वन्यजीव तथा आउटडोर फोटोग्राफी के मूल सिद्धांतों से परिचित कराना है। कार्यशाला में अनुभवी फोटोग्राफर एवं प्रशिक्षक ऋषि माणिक दास, डॉ. राहुल शाक्य तथा सुबनारुण बराल द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यशाला का आयोजन प्राकृतिक वातावरण में किया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों को फील्ड में सीधे अभ्यास के माध्यम से सीखने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रशिक्षण में बलौदाबाजार वनमण्डल के विभिन्न परिक्षेत्रों से वनकर्मी शामिल होंगे, जिन्हें प्रशिक्षण के पश्चात अपने-अपने परिक्षेत्रों में मास्टर ट्रेनर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही युवान वॉलेंटियर्स भी इस कार्यशाला में शामिल होंगे जिससे युवा प्रकृति, वन्यजीव एवं जैव विविधता के प्रति अधिक संवेदनशील बन सकें।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की मूल अवधारणाएं, कैमरा एवं लेंस का उपयोग, मोबाइल फोटोग्राफी की तकनीकें,डीएसएलआर और मिररलेस कैमरों के आधारभूत सिद्धांत, एक्सपोज़र ट्रायंगल, फोकस एवं कैमरा हैंडलिंग जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त प्रकृति एवं वन्यजीव फोटोग्राफी के दौरान अवलोकन की तकनीक, फ्रेमिंग, रूल ऑफ थर्ड्स, प्राकृतिक प्रकाश का उपयोग तथा रचनात्मक कम्पोज़िशन पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को फोटो चयन, बेसिक फोटो एडिटिंग, कलर करेक्शन, क्रॉपिंग तथा मोबाइल ऐप्स के माध्यम से इमेज एडिटिंग की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा लिए गए चित्रों की समीक्षा कर उन्हें विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.