Site icon Kadwa Ghut

CG : धान खरीदी से पहले अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई…

सूरजपुर । धान खरीदी शुरू होने से पहले ही प्रशासनिक टीमों ने अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ा शिकंजा कस दिया है।

कलेक्टरों के निर्देश पर सूरजपुर और जशपुर जिलों में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जिससे कोचियों में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर प्रशासन ने कुल 418 बोरी धान जब्त किया है। कार्रवाई में चंदौरा के एक किराना स्टोर से 250 बोरी और ओडगी के नेवारीपारा से 168 बोरी धान बरामद किया गया। प्रशासन का कहना है कि, यह अभियान लगातार जारी रहेगा और धान खरीदी शुरू होने तक सख्त निगरानी रखी जाएगी।

Exit mobile version