छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG.दिग्विजय महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन


 शासकीय दिग्विजय स्वशासी पी.जी महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में दिनांक 25 सितंबर 2025 को वाणिज्य परिषद का गठन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन में एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.एस.के.उके के मार्गदर्शन में किया गया| कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम डॉ.एस.के.उके द्वारा विद्यार्थियों को वाणिज्य परिषद के महत्व से अवगत कराते हुए इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया एवं विद्यार्थियों को विभाग की गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया  तथा विभाग के कार्यों को एकजुट  होकर संपादित करने को कहा गया। उन्होंने परिषद के गठन की प्रकिया से अवगत कराते हुए कहा कि वाणिज्य परिषद का गठन गुणानुक्रम के आधार पर किया जाता है| उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की प्राध्यापक प्रो. स्वयंसिद्धा झा के द्वारा किया गया। वाणिज्य परिषद में मनोनीत अध्यक्ष- चित्रकला (एम.कॉम.अंतिम), उपाध्यक्ष -महक जैन (एम.कॉम.प्रीवियस),  सचिव- साधना वर्मा (एम.कॉम.अंतिम),सहसचिव- पटेल वृत्ति(एम.कॉम. प्रीवियस), एवं कोषाध्यक्ष- कुमारी ट्विंकल (एम.कॉम.अंतिम) को आमंत्रित कर डॉ.एस.के.उके द्वारा शपथ ग्रहण करवायी गयी तथा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में एम.कॉम.अंतिम से वैशाली यादव, अंजलि बघेल, शिशिर मिश्रा, रोशन जहांआरा, चांदनी सोनकर, शुभ्रा शर्मा, श्रुति वाघमारे, खिलेश्वरी, एम.कॉम. प्रीवियस से प्रशांत चौरे, हर्षिता देशमुख, कविता सिन्हा, कुमकुम साहू, गोयल साहू, किरण साहू एवं बी.कॉम.सातवें सेमेस्टर से बालकृष्ण कोमरे, साहिल जंघेल, अंकिता ओटी, रेशमा तारम, बरखा महोबिया, गोपेंद्र देवांगन, जितेश देवांगन, अभिज्ञान झा को शपथ ग्रहण प्रोफेसर सुमन कोचर के द्वारा कराया गया| यह परिषद विद्यार्थियों में संगठनात्मक कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मकता को विकसित करने का सशक्त मंच प्रदान करती है। सभी मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक प्रो.एच. सी. जैन द्वारा किया गया। उन्होंने मनोनीत सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए वाणिज्य विभाग की गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया| उक्त वाणिज्य परिषद गठन में वाणिज्य विभाग के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button