छत्तीसगढ़

CG : दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत महिला समूहों को भेजा गया डिंडोरी-अमरकंटक…

बेमेतरा । कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। इसी क्रम में 22 एवं 23 सितंबर को जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की अध्यक्ष एवं सदस्यों को दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिला मुख्यालय करंजिया और अमरकंटक भेजा गया।

महिला सशक्तिकरण की ओर महत्वपूर्ण कदम :

इस भ्रमण का उद्देश्य महिलाओं को अन्य जिलों के उत्कृष्ट महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों और उनके सफल व्यावसायिक कार्यों से अवगत कराना है। वहां के अनुभवों से प्रेरणा लेकर महिलाएं अपने समूहों और व्यवसायों में गुणवत्ता सुधार कर सकेंगी तथा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सी.पी. शर्मा, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला परियोजना समन्वयक को नोडल अधिकारी तथा राजीव वर्मा, जिला मिशन समन्वयक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

बेरला, साजा, खंडसरा, नवागढ़ और नंदघाट परियोजनाओं से पर्यवेक्षक अनुराधा टंडन, निर्मला साहू, मीला बंजारे, आरती बंजारे और कु. उषा सिंह को महिला समूहों की देखरेख एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। 22 सितंबर की सुबह 8ः30 बजे महिला स्व-सहायता समूहों की प्रतिनिधि महिलाओं को विशेष बस से रवाना किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और महिलाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.