
DPR छत्तीसगढ समाचार
CG : जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 9 अप्रैल एवं 10 अप्रैल को
कोंडागांव, राज्य शासन के मंशानुरूप ग्रामीणजनों की मांगो और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार 9 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिंगनार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
वहीं 10 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चुरेगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।



