Site icon Kadwaghut

CG : दो युवक का अग्निवीर में चयन पूरा गांव फूलो से किया स्वागत…

रायपुर। राजधानी से लगे ग्राम सारखी के श्री मंगल धीवर के दोनों बेटे झम्मन धीवर और झामेश्वर धीवर का अग्निवीर में चयन हुआ। ट्रेनिंग के उपरांत पहली बार गांव आने पर पूरे गांव वालों ने उनके स्वागत में पलख पांवड़े बिछा दिए थे। मुख्य मार्ग में गांव तक बाजे गाजे एवं फूलों से लाद दिया गया था।

पूरे गांव में हर्ष का माहौल था। महिलाएं आरती उतार कर स्वागत कर रही थीं। इस मौके पर सौ कां कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय के प्रिंसिपल सैयद ज़ाकिर अली, हाजी सैय्यद हसमत अली, हाजी अब्दुल हाफीज बाबा भाई और ज़ाकिर घुरसेना भी मौजूद रहे। उन्होंने भी फूलों का हार पहना कर स्वागत किया।

Exit mobile version