छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कापू थाना क्षेत्र के धरमजयगढ़.कापू मार्ग पर चाल्हा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक को जोरदार टक्कर मारीए फिर सड़क पर पैदल चल रही महिला को रौंद दिया। इस भयानक दुर्घटना में दो युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना कापू पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा.तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में दो युवक बाइक सवार थे।

जिनकी पहचान अमित किंडो और फकीर चंद के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से धरमजयगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क से दूर जा गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे पैदल चल रही महिला ललिता मिंज ;उम्र लगभग 35 वर्ष को भी अपनी चपेट में ले लिया।

महिला की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी और चालक नियंत्रण खो बैठा था। टक्कर के बाद वाहन कुछ दूरी पर जाकर रुकाए जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। कापू थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल भेजा गया है। कार को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस के कब्जे में हैए जिससे आरोपी की पहचान जल्द की जाएगी।

बताया जा रहा है कि मृतक अमित किंडो और फकीर चंद सारंगढ़ क्षेत्र के निवासी थे और सड़कों के निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। घटना के बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चाल्हा मोड़ पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं क्योंकि यह मोड़ काफी खतरनाक है और यहां वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए कोई संकेतक नहीं है। कापू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.