Site icon Kadwa Ghut

CG : दुर्ग जिला अस्पताल के पीछे नाली में मिला नवजात का शव…

दुर्ग । जिला अस्पताल के मातृत्व-शिशु विभाग के पीछे नाली में एक नवजात बच्चे का शव मिला। शनिवार को कचरा बीनने वाली एक महिला ने नाली में कुछ बहता हुआ देखा। पास जाकर देखने पर उसे नवजात का शव दिखाई दिया। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरच्युरी में रखवा दिया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नवजात भ्रूण करीब 6 महीने का बताया जा रहा है और उसका शरीर काफी हद तक विकसित था। घटना सामने आने के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी भी देखी जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी में रखवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Exit mobile version