छत्तीसगढ़रायपुर जिलासरगुजा जिला

CG News: 4 साल से ड्यूटी से गायब शिक्षा विभाग का बाबू बर्खास्त, DEO ने सहायक ग्रेड-03 की सेवा समाप्त की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में लंबे समय से बिना अनुमति और बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सरगुजा ने सहायक ग्रेड-03 सूरज कुमार भगत की सेवा समाप्त कर दी है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। CG News

जानकारी के अनुसार सूरज कुमार भगत शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मणगढ़, विकासखंड उदयपुर में सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदस्थ थे। वह 17 मार्च 2021 से लगातार बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे।

विभाग की ओर से उन्हें कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित कर अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय सीमा में कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच कराई गई। जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित कर्मचारी लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे और अपनी अनुपस्थिति के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके।

जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए सूरज कुमार भगत की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया।

Read Also: राजनांदगांव में देह व्यापार की आशंका से हड़कंप, नेता की बताई जा रही दुकान में संदिग्ध गतिविधि का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button