छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

रायगढ़। जिले में शनिवार देर रात एक राइस मिल के गोदाम में आग लग गई। जिससे गोदाम में रखे चावल, बारदाना और भूसे तक फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे छातामुड़ा चौक स्थित शिव ट्रेडिंग राइस मिल के गोदाम से धुआं निकलता देखा गया। कर्मचारियों की नजर पड़ते ही राइस मिल संचालक, पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक गोदाम में रखे चावल, बारदाना और भूसे में आग फैल चुकी थी। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से बढ़ रही थी, जिससे आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। तीन फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से लगातार पानी की बौछार की गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार तड़के करीब 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें