
राजनांदगांव : पेण्ड्री में 50 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर के निर्देश पर किया गया।
राजनांदगांव . शासन द्वारा स्वीकृत राशि से वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कड़ी में वार्ड 20 पेण्ड्री में 50 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर किया गया।
विकास कार्यों में 20.11 लाख रुपये की लागत से पीटीएस में सीमेंट कांक्रीटिंग रोड, 10 लाख रुपये की लागत से कवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण, 3-3 लाख रुपये की लागत से गौठान के पास और चंद्रा कॉलोनी सामुदायिक भवन के पास शेड निर्माण, 7.80 लाख रुपये की लागत से शीतला मंदिर तालाब रोड में सीमेंटीकरण, 5 लाख रुपये की लागत से सोमनाथ साहू के घर से बड़ा नाला तक रोड और नाली निर्माण, 5 लाख रुपये की लागत से चंद्रा कॉलोनी राजपूत पारा में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और 10 लाख रुपये की लागत से पेंड्री जैत खभे के पास सामुदायिक भवन निर्माण शामिल हैं।




