गौरेला पेंड्रा मरवाही, राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन मानस की विभिन्न मांगो, समस्याओं, शिकायतों का त्वरित समाधान करने, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के उददेश्य से आयोजित सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत जिले का पहला जन समस्या निवारण शिविर 1 मई शुक्रवार को जनपद पंचायत मरवाही के कलस्टर ग्राम पंचायत सेमरदर्री में अमृत सरोवर के पास आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
सेमरदर्री कलस्टर पंचायत में ग्राम पंचायत अमेराटिकरा, सचराटोला, बंशीताल, बरगंवा, भरीडांड, गुल्लीडांड, करगीकला, मड़ई, मगुरदा, मटियाडांड, नाका, पर्थरा, रूमगा, साल्हेकोटा, सेखवा, पीपरडोर, सेमरदर्री एवं सिलपहरी पंचायत शामिल किए गए हैं। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने कहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत जीपीएम जिले में तीनो नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे कलस्टरवार 1 मई से 6 जून के मध्य 13 शिविर आयोजित किए जाऐंगे।

