
राजनांदगांव : कमिश्नर व पुलिस महानिरीक्षक ने मैदान पहुंचकर किया निरीक्षण…
राजनांदगांव . उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 5 नवबर 2025 को राजनांदगांव जिला प्रवास के दृष्टिगत संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर एवं पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने स्टेट हाई स्कूल मैदान पहुंचकर लखपति दीदी समेलन कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं एएसएलआर रूपेश कुमार उपस्थित रहे। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विभिन्न स्टॉल, यातायात एवं पार्किंग, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही आवश्यक तैयारी से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि मंच एवं बैठक व्यवस्था, पार्किंग के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने यातायात, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया। इस दौरान एसपी एसआईबी नीरज चंद्राकर, मुय कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



