Site icon Kadwa Ghut

CG : ग्राम पंचायत हसलनार में जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

कोण्डागांव, विकासखण्ड कोंडागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत हसलनार में सोमवार को जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, स्व सहायता समूहों तथा ग्राम जल स्वच्छता समिति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर ’ग्राम जल स्वच्छता समिति, ’’स्वय सहायता समूह’ तथा ’जल वाहिनी से जुड़ी महिलाओं’ को उनके सराहनीय योगदान के लिए ’सम्मानित’ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना तथा जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति मिलकर कार्य करने का शपथ एवं संकल्प लिया।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य यशोदा रामचंद्र कश्यप, जनपद सदस्य रामनाथ नाग, पवन कुमार कोर्राम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से उपअभियंता अजय कुमार टोप्पो, सरपंच मति सत्यवती कश्यप, उपसरपंच नीलचंद बघेल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version