
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : पार्षदों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाई…
राजनांदगांव, पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन पार्षदों ने जिला अस्पताल राजनांदगांव में पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाई। जनता से स्वस्फूर्त इस अभियान में जुड़कर सफल बनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में पार्षद दुरेंद्र साहू, सेवक उइके, अरुण साहू, सतीश साहू, शेखर यादव, पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद साहू, सीएमएचओ डॉ.नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन यूएस चंद्रवंशी, जिला टीकाकरण अधिकारी बीएल तुलावी, नर्सिंग स्टाफ से लता रजक एवं अन्य मौजूद थे।






