
CG : ग्रामीण बैंक में चोरी, पास के होटल वाले ने पुलिस को दी सूचना…
रायगढ़। जिला में चोरी की घटना घटित हुई है। इस बार चोरों ने ग्रामीण बैंक को अपना निशाना बनाया। जहां सुबह बैंक का ताला टूटा मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खम्हार में ग्रामीण बैंक का संचालन किया जाता है। जहां रविवार की सुबह करीब 6 बजे बैंक के पास होटल चलाने वाले ग्रामीण ने देखा कि बैंक के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है।
जिसके बाद उसने मामले की जानकारी बैंककर्मियों को दी। ऐसे में बैंक प्रंबधक समेत अन्य स्टाप मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना धरमजयगढ़ थाना में दी। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी। बैंक अंदर देखा गया कि दस्तावेज इधर-उधर बिखरे हुए हैं और लॉकर को खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन लॉकर नहीं खुलने की बात कही जा रही है। हालांकि बैंककर्मी कैश व दस्तावेज चोरी होने की जांच कर रहे हैं। जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि बैंक से कितने की चोरी हुई है।






